दैनिक खबरनामा | 15 जून, 2026 कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र के गांव मुर्तजापुर के पास पुलिस और दो संदिग्ध बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक आरोपी विशाल की टांग में गोली लग गई। घटना के बाद पुलिस ने घायल विशाल और उसके साथी लविश को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, विशाल करीब 12 दिन पहले ही जर्मनी से डिपोर्ट होकर भारत लौटा था, जबकि लविश कैथल जिले के गांव किठाना का निवासी है। दोनों पर पिहोवा क्षेत्र में हुई लूट की एक वारदात में शामिल होने का आरोप है और पुलिस को उनकी लंबे समय से तलाश थी।

मुठभेड़ के दौरान जवाबी कार्रवाई में विशाल घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

उत्तर रेलवे विशेष सेवा पुरस्कार 2025 अंबाला मंडल ने मारी बाज़ी, चार प्रतिष्ठित शील्ड किए अपने नाम

अंबाला 11 जनवरी (दैनिकखबरनामा)अंबाला उत्तर रेलवे ने वर्ष 2025 के लिए विशेष…
Share to :

कालका सब्जी मंडी के गेट पर जलभराव वाला गड्ढा बना खतरा, हादसे की आशंका बढ़ी

हरियाणा 5 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के कालका सब्जी मंडी…
Share to :

अंबाला के युवक पर अमित शाह और चारधाम को बम से उड़ाने की धमकी का आरोप, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

दैनिक खबरनामा । अंबाला, 23 जून : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,…
Share to :

कपिल हत्याकांड: राजस्थान तक पहुंची जांच, हैरी बॉक्सर और सुंदर पर साजिश रचने का आरोप

दैनिक खबरनामा | 13 जून, 2026 हांसी (हिसार) :रेड जिम संचालक कपिल…
Share to :