चंडीगढ़ 18 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में बुधवार को दिनदहाड़े एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना उस समय हुई जब वह जिम से बाहर निकल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे और उन्होंने हेलमेट पहन रखे थे, जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी।बताया जा रहा है कि हमलावरों ने आते ही प्रॉपर्टी डीलर पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। करीब 8 गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा। घटना के तुरंत बाद उसके साथियों ने उसे स्कॉर्पियो गाड़ी में डालकर PGI चंडीगढ़ ले जाने की कोशिश की, लेकिन अत्यधिक खून बह जाने के कारण अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।यह वारदात शहर के एक प्रमुख और व्यस्त इलाके में हुई है, जहां कई बड़े संस्थान और दफ्तर स्थित हैं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :

विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून :  चंडीगढ़ के विश्व साइकिल दिवस 2026…
Share to :

एमसीएम ने सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज एवं छात्रावास प्रॉस्पेक्टस जारी किए

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 4 जून 2026: शैक्षणिक सत्र 2026–27 की प्रवेश प्रक्रिया…
Share to :