चंडीगढ़ 20 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ दिवसीय सांग उत्सव का आगाज़ सांस्कृतिक रंगों और उत्साह के साथ हुआ। हरियाणा की समृद्ध लोक परंपराओं को समर्पित इस आयोजन में बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में दर्शकों की मौजूदगी ने माहौल को पूरी तरह उत्सवमय बना दिया।20 मार्च 2026 को रोहतक के प्रसिद्ध सांग कलाकार प्रदीप पाल सांगी ने अपनी टीम के साथ मंच संभालते हुए भारत-पाक विभाजन पर आधारित ‘लीलो-चमन’ के प्रेमपूर्ण और मार्मिक किस्सों की प्रस्तुति दी। उनकी पारंपरिक सांग और रागिनी शैली ने दर्शकों को भावुक कर दिया और कार्यक्रम के दौरान लगातार तालियों की गूंज सुनाई देती रही।इस अवसर पर अलवर से आए कलाकार बाबू दान सिंह और उनकी टीम ने भी शानदार प्रस्तुति देकर हरियाणवी लोक संस्कृति की जीवंत झलक पेश की। उनके गीत, संवाद और नृत्य ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।इस उत्सव का आयोजन नार्थ जोन कल्चरल सेंटर द्वारा किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना है। कार्यक्रम में सांग विधा के माध्यम से लोककथाओं, सामाजिक संदेशों और पारंपरिक मूल्यों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया जा रहा है।सांग हरियाणा की प्राचीन लोकनाट्य शैली है, जिसमें संगीत, अभिनय, संवाद और नृत्य का अनूठा संगम देखने को मिलता है। कलाग्राम में आयोजित यह उत्सव इस विरासत को सहेजने और आगे बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हो रहा है।
You May Also Like
डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन
- Kumar
- June 29, 2026
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
- Editorial Team
- July 12, 2026
बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता
- Editorial Team
- June 9, 2026