दैनिक खबरनामा। मोहाली, 28 जुलाई: डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए जिला प्रशासन ने क्या तैयारी की है, इसका जायजा लेने सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की 10 सदस्यीय टीम मोहाली पहुंची।

नेशनल वेक्टर बार्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम के अधिकारी विभिन्न सरकारी अस्पतालों और मलेरिया जांच लैब में गए और मच्छरजनित बीमारियों से निपटने को लेकर की गई तैयारियों का मूल्यांकन किया।

घर-घर जाकर लिया जायजा

टीम ने गांव बलौंगी में स्वास्थ्य विभाग की फील्ड टीमों के साथ मिलकर घरों और उन जगहों का निरीक्षण किया जहां मच्छर पनप सकते हैं। इस दौरान लार्वा सर्वे, प्रजनन स्रोतों को खत्म करने की मुहिम और डेंगू रोकथाम के लिए चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी ली गई।

इसके बाद टीम ने जिला अस्पताल मोहाली की मलेरिया लैब का दौरा किया और डेंगू व मलेरिया की जांच प्रक्रिया को परखा। इसके अलावा उपमंडल अस्पताल डेराबस्सी और सरकारी अस्पताल ढकोली में भी व्यवस्थाएं देखी गईं।

स्वास्थ्य विभाग को दिए सुझाव

निरीक्षण के बाद टीम ने स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों पर संतोष जताया। साथ ही लार्वा सर्वे और लोगों में जागरूकता फैलाने के काम को और व्यापक बनाने को कहा। स्वास्थ्य विभाग ने भरोसा दिलाया कि रोकथाम से जुड़ी सभी जरूरी गतिविधियां लगातार जारी रखी जाएंगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :