दैनिक खबरनामा। खरड़/कुराली, 28 जुलाई : पंजाब के खरड़-कुराली हाईवे पर सोमवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। तेज रफ्तार तेल टैंकर ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और पीछे से आ रहे अन्य वाहनों की चपेट में आ गए।

मृतकों की पहचान 24 वर्षीय अमित और 26 वर्षीय बलजीत कुमार के रूप में हुई है। दोनों युवक सोमवार रात मोहाली से खरड़ की ओर बाइक पर जा रहे थे।

पुलिस के अनुसार, रात करीब 11:05 बजे गांव घड़ुआं के पास पीछे से तेज गति से आ रहे एक तेल टैंकर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों युवक सड़क पर जा गिरे। इसी दौरान पीछे से आ रहे अन्य वाहनों की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

राहगीरों ने तुरंत दोनों घायलों को सिविल अस्पताल कुराली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मृतक के पिता के बयान के आधार पर अज्ञात टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फरार चालक की तलाश के साथ-साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों युवकों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया हत्याकांड पर हाईकोर्ट सख्त, DGP से जवाब तलब

मोहाली 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)मोहाली में कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया की सरेआम…
Share to :