पंजाब 21 मार्च 2026(जगदीश कुमार) पंजाब मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह ने भरोसा दिलाया है कि पंजाब सरकार किसानों की मांगों के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने भारतीय किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा, मोहाली के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान कहा कि एरोपोलिस प्रोजेक्ट के तहत जमीन अधिग्रहण तभी किया जाएगा जब किसानों की सभी उचित मांगों को स्वीकार किया जाएगा।विधायक ने आश्वासन दिया कि वह इस मुद्दे को मुख्यमंत्री और संबंधित विभाग के मंत्रियों के समक्ष उठाएंगे, ताकि किसानों की जरूरतों के अनुसार ही समाधान निकाला जा सके।प्रतिनिधिमंडल में शामिल विभिन्न गांवों के किसान नेताओं ने बताया कि पंचायतों और किसानों ने 19 शर्तों के साथ प्रस्ताव पास किया है। उनकी मांग है कि प्रति एकड़ 1500 गज रिहायशी और 300 गज कमर्शियल प्लॉट दिए जाएं, साथ ही 25 लाख रुपये प्रति एकड़ का मुआवजा तय किया जाए।इसके अलावा किसानों ने सालाना 1 लाख रुपये चकौता (लीज राशि) देने और उसमें हर साल 10% बढ़ोतरी की मांग रखी। पशुपालन और अन्य व्यवसायों के लिए क्लस्टर प्लॉट देने की भी मांग की गई।किसानों ने पुनर्वास के लिए प्रति परिवार कम से कम 25 लाख रुपये देने, सभी प्रभावितों को प्लॉट आवंटित करने और प्लॉट बिक्री पर आयकर से छूट देने की भी मांग उठाई।विधायक कुलवंत सिंह से मिलने आए प्रतिनिधिमंडल में कई प्रमुख किसान नेता शामिल थे, जिन्होंने सरकार से मांगों पर सहमति बनने के बाद ही आगे की कार्रवाई शुरू करने की अपील की।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

गुरदासपुर में डबल मर्डर केस पुलिस मुठभेड़ में आरोपी रणजीत ढेर, सीआईए इंचार्ज को गोली

पंजाब 25 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के गुरदासपुर में एएसआई…
Share to :

लुधियाना में मेडिकल स्टोर पर छापा, 2376 नशीली गोलियां-कैप्सूल बरामद

पंजाब 17 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा ) पंजाब के लुधियाना में नशे के…
Share to :

मोहाली में डीसी कोमल मित्तल ने विभागों की समीक्षा की, जनगणना-2027 को जिम्मेदारी से पूरा करने के निर्देश

दैनिक ख़बरनामा साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली), 24 अप्रैल 2026डिप्टी कमिश्नर कोमल…
Share to :

फसलों के अवशेष खेतों में मिलाने की अपील, पराली जलाने पर होगी सख्त कार्रवाई

पंजाब 20 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा) पंजाब जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों के तहत…
Share to :