चंडीगढ़ 23 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ में लगातार हो रही फायरिंग और हत्या की घटनाओं ने शहर में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। ताजा मामला सेक्टर-38 का है, जहां रविवार शाम करीब 4:45 बजे दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना सामने आई। इस वारदात ने पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि घटना स्थल से महज 700 मीटर दूर महिला भवन में पंजाब के गवर्नर का कार्यक्रम चल रहा था और शहर में 50 से ज्यादा नाके भी लगे हुए थे।सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी ने एक्टिवा सवार युवक सागर पर पीछे से गोली चलाई। गोली चलाने के बाद आरोपी मौके पर पहुंचा और फिर गली में फरार हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि सागर इस हमले में बच गया।जांच में सामने आया है कि यह फायरिंग पुरानी रंजिश के चलते की गई। आरोपी की पहचान सेक्टर-38 निवासी 19 वर्षीय प्रियांशु के रूप में हुई है, जिसका सागर के साथ पहले से विवाद चल रहा था। करीब 15 दिन पहले दोनों के बीच मारपीट भी हुई थी।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की। जिला क्राइम सेल ने तेजी दिखाते हुए महज दो घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से देसी पिस्टल भी बरामद कर ली। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।पुलिस इस घटना को मौलीजागरां निवासी सुमित उर्फ गोलू की हत्या से जोड़कर भी जांच कर रही है। सोशल मीडिया पर दी गई धमकी भरी पोस्ट को भी जांच के दायरे में लिया गया है।
गौरतलब है कि इससे पहले 17 मार्च को पंजाब यूनिवर्सिटी में फायरिंग और 18 मार्च को सेक्टर-9 में प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत सिंह नागरा उर्फ चिन्नी की हत्या हो चुकी है। लगातार हो रही इन घटनाओं ने शहरवासियों की चिंता बढ़ा दी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पीजीआई चंडीगढ़ में सैंपल कलेक्शन की नई व्यवस्था, लैब 25 से शिफ्ट होकर लैब 141-142 में हुआ स्थानांतरण

चंडीगढ़ 18 फरवरी 2026( जगदीश कुमार) चंडीगढ़ पीजीआई के न्यू ओपीडी परिसर…
Share to :

निलंबित पंजाब DIG भुल्लर की जमानत याचिका CBI कोर्ट ने खारिज की

चंडीगढ़ 5 जनवरी( जगदीश कुमार) स्थित विशेष CBI अदालत ने शुक्रवार को…
Share to :

चंडीगढ़-जालंधर में स्कूलों और सरकारी इमारतों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट पर

दैनिक खबरनामा 6 मार्च 2026 चंडीगढ़ और जालंधर में स्कूलों और सरकारी…
Share to :

चंडीगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका 257 पदों पर भर्ती, 6 अप्रैल से शुरू होंगे आवेदन

दैनिक खबरनामा 1 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ प्रशासन ने सरकारी नौकरी की तैयारी…
Share to :