चंडीगढ़ 23 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ के चर्चित चरणप्रीत नागर उर्फ चिन्नी हत्याकांड में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि मुख्य आरोपी राजन उर्फ पीयूष पहलवान (फिरोजपुर) को पंजाब में चार लोगों की हत्या की सुपारी दी गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद उसे वापस मलेशिया लौटना था।जांच के अनुसार, जिन चार लोगों को निशाना बनाया जाना था, उनमें गैंगस्टर लक्की पटियाल के विरोधी गुट के सदस्य और एक कारोबारी शामिल थे। कारोबारी से रंगदारी मांगने और इनकार करने पर फायरिंग की योजना थी।एजीटीएफ को इस केस में पहला अहम सुराग सीसीटीवी फुटेज से मिला, जिसमें एक शूटर के हाथों पर टैटू और कड़ा नजर आया। इसी आधार पर पुलिस को शक हुआ कि यह वही शूटर है, जिसने 2025 में कोटकपुरा में यादविंदर की हत्या की थी। हालांकि रिकॉर्ड में पीयूष के मलेशिया में होने की बात सामने आई, लेकिन इमिग्रेशन जांच में खुलासा हुआ कि वह 1 जनवरी 2026 को नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल हुआ था।आरोपी ने लगातार अपना हुलिया बदला—नेपाल में दाढ़ी, चंडीगढ़ में क्लीनशेव और एनकाउंटर के दौरान मास्क व टोपी पहने हुए था। वह 15 मार्च को चंडीगढ़ पहुंच गया था और वारदात से पहले मोबाइल बंद कर दिया था। उसने अलग-अलग ठिकानों पर रहकर पुलिस से बचने की कोशिश की।तकनीकी जांच के जरिए सीसीटीवी फुटेज से मास्क हटाकर उसकी पहचान की पुष्टि की गई। इसके बाद एजीटीएफ ने ‘साइलेंट ट्रिगर’ ऑपरेशन चलाते हुए कैथल में हरियाणा एसटीएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई की। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने फायरिंग कर दी, जिसमें कांस्टेबल सुखजिंदर सिंह घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों को घायल कर गिरफ्तार कर लिया गया।पूछताछ में यह भी सामने आया कि वारदात के बाद आरोपी मोबाइल पर रोड मैप लगाकर फरार हुए। बाइक प्रीतम शाह चला रहा था, जबकि हथियार भी उसी ने उपलब्ध कराए थे। बाइक गैंगस्टर लक्की पटियाल ने मुहैया करवाई थी। पुलिस के अनुसार, पीयूष 2023 से लक्की पटियाल के संपर्क में था और मलेशिया से गैंग ऑपरेट कर पंजाब में वारदातों को अंजाम दे रहा था।इस खुलासे के बाद साफ हो गया है कि यह हत्याकांड संगठित गैंगस्टर नेटवर्क का हिस्सा था, जिसकी जड़ें विदेश तक फैली हुई हैं।
You May Also Like
डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन
- Kumar
- June 29, 2026
चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
- Editorial Team
- July 12, 2026
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता
- Editorial Team
- June 9, 2026