चंडीगढ़ 24 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ में सेंट पीटर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर 37-बी में आयोजित ट्राई-सिटी के पहले ड्रोन शो ने छात्रों और अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। एरोबे द्वारा प्रस्तुत इस एरियल शो में करीब 30 फीट ऊंचाई तक उड़ते सिंक्रोनाइज़्ड ड्रोन ने आकर्षक आकृतियों और सटीक मूवमेंट्स से सभी का ध्यान खींचा।इस कार्यक्रम में 500 से अधिक छात्र और अभिभावक सुबह और दोपहर के दो सत्रों में शामिल हुए। स्कूल की प्रिंसिपल सुश्री रुचि दत्ता ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां बच्चों के समग्र विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और उन्हें नई तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित करती हैं।कार्यक्रम के दौरान एरोबे द्वारा छात्रों को उपहार भी वितरित किए गए, जिससे बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस मौके पर स्कूल में ट्राई-सिटी की पहली AI एवं रोबोटिक्स स्किल कॉम्पोजिट लैब का भी शुभारंभ किया गया। एरोबे के एक्सपीरिएंशियल लर्निंग प्रोग्राम के तहत शुरू की गई यह लैब कक्षा 3 से 12 तक के छात्रों को STEAM और AI आधारित शिक्षा प्रदान करेगी, जिससे वे भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हो सकें।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :