दैनिक खबरनामा 25 मार्च 2026 चंडीगढ़ के मनीमाजरा इलाके में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। यहां अपनी पत्नी के साथ गोलगप्पे खाने निकले एक पुलिसकर्मी पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। इस हमले में पुलिसकर्मी का हाथ फ्रैक्चर हो गया, जबकि आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की भी कोशिश की।पीड़ित पुलिसकर्मी यशवीर सिंह ने बताया कि 21 मार्च 2026 की रात करीब 8 बजे वह अपनी पत्नी के साथ मनीमाजरा बस स्टैंड के पास मौजूद थे। वहां कुछ युवक ऊंची आवाज में अश्लील गालियां दे रहे थे। आसपास महिलाओं की मौजूदगी को देखते हुए जब उन्होंने युवकों को ऐसा करने से रोका, तो आरोपी भड़क उठे।देखते ही देखते मामूली बहस ने हिंसक रूप ले लिया। पहले 3-4 युवक थे, लेकिन कुछ ही देर में 6-7 अन्य युवक भी मौके पर पहुंच गए। सभी ने मिलकर पुलिसकर्मी और उनकी पत्नी पर लात-घूंसों और नुकीले हथियारों से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उनकी गर्दन दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की।घटना का शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इस घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जिनमें हमलावरों की बर्बरता साफ दिखाई दे रही है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत FIR दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। CCTV फुटेज और वीडियो के आधार पर मनीमाजरा पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।बड़ा सवाल है सार्वजनिक स्थान पर पुलिसकर्मी तक सुरक्षित नहीं क्या यह प्रशासन की नाकामी है या बढ़ती गुंडागर्दी का संकेत?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ में 11 नए वेंडिंग जोन के प्रस्ताव पर व्यापारियों का विरोध, गृह सचिव से की मुलाकात

दैनिख खबरनामा। चंडीगढ़, 23 जुलाई: शहर के बाजारों में 11 नए वेंडिंग…

चंडीगढ़ में अवैध निर्माण पर चला हथौड़ा, विरोध करने पर कई लोग हिरासत में 9 सेक्टरों में चलेगा अभियान

दैनिक खबरनामा 6 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ में सोमवार को हाउसिंग बोर्ड द्वारा…

चंडीगढ़ में कनाडा भेजने के नाम पर 30 लाख की ठगी, आरोपी को 2 साल की सजा

दैनिक खबरनामा 27 मार्च 2026 चंडीगढ़ में कनाडा की पीआर दिलाने के…

चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन की जनरल बॉडी मीटिंग शानदार ढंग से संपन्न

दैनिक खबरनामा चंडीगढ़, 19 मई — चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन (सी.पी.ए.) की जनरल…