दैनिक खबरनामा 6 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ में सोमवार को हाउसिंग बोर्ड द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। डिमोलिशन ड्राइव के तहत टीम भारी पुलिस बल के साथ सेक्टर-45 पहुंची, जहां सरकारी जमीन पर कब्जा करने या बिना अनुमति निर्माण करने वाले मकानों को निशाना बनाया गया।कार्रवाई के दौरान कर्मचारियों ने मकानों की छतों पर चढ़कर हथौड़ों से अवैध हिस्सों को तोड़ा। सेक्टर-45 में कुल 4 मकानों में तोड़फोड़ की गई। इस दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध जताया, जिस पर पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई जारी रखी।अधिकारियों के मुताबिक यह अभियान सिर्फ एक सेक्टर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि शहर के 9 सेक्टरों में इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।गौरतलब है कि एक दिन पहले सेक्टर-41 में इस मुद्दे को लेकर बैठक भी हुई थी, जिसमें बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेता शामिल हुए थे। बैठक में सर्वदलीय कमेटी बनाकर प्रशासन से बातचीत करने का फैसला लिया गया था, लेकिन उससे पहले ही हाउसिंग बोर्ड ने कार्रवाई शुरू कर दी।
You May Also Like
डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन
- Kumar
- June 29, 2026
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
- Editorial Team
- July 12, 2026
बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता
- Editorial Team
- June 9, 2026