दैनिक खबरनामा 27 मार्च 2026 चंडीगढ़ में कनाडा की पीआर दिलाने के नाम पर 30 लाख रुपये की ठगी के मामले में अदालत ने आरोपी दविंदर सिंह गिल को 2 साल की सजा सुनाई है। साथ ही कोर्ट ने उसे 25 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश भी दिया है। यह मामला सेक्टर-46 के मेडिकल स्टोर संचालक नरेश भाटिया की शिकायत पर दर्ज हुआ था।जानकारी के अनुसार, साल 2015 में भाटिया की पहचान गिल से एक किटी ग्रुप के माध्यम से हुई थी। नवंबर 2018 में सेक्टर-35 स्थित एक दुकान पर मुलाकात के दौरान गिल ने अपनी पत्नी के इमिग्रेशन कारोबार के बारे में बताया। इस दौरान भाटिया ने अपने बेटे को कनाडा भेजने की इच्छा जताई। गिल ने इसके लिए 30 लाख रुपये की मांग की।भाटिया ने आरोपी को कुल 30 लाख रुपये दिए, जिनमें 9 लाख नकद, 14 लाख रुपये RTGS के जरिए और बाद में 7 लाख रुपये नकद शामिल थे। पैसे लेने के बाद आरोपी ने न तो वीजा प्रक्रिया शुरू की और न ही रकम वापस की। दबाव डालने पर गिल ने पांच पोस्ट-डेटेड चेक दिए, जिनमें से 25 लाख रुपये का एक चेक बाउंस हो गया।
करीब 6 साल 5 महीने तक चली सुनवाई के बाद अदालत ने गिल को दोषी ठहराया। मामले में उसकी पत्नी क्रिस्पी खेहरा का नाम भी सामने आया, जो फिलहाल फरार है और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

IG गौतम चीमा केस में सभी आरोपी बरी, CBI कोर्ट ने निचली अदालत का फैसला किया रद्द

दैनिक खबरनामा 21 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ मोहाली स्थित CBI कोर्ट ने पंजाब…
Share to :

‘टेटीरी’ विवाद पर हरियाणा पुलिस की सख्ती 1,588 आपत्तिजनक URLs हटाए, डीजीपी ने दी कड़ी चेतावनी

दैनिक खबरनामा 25 मार्च 2026 चंडीगढ़ हरियाणा पुलिस ने रैपर Badshah के…
Share to :

चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन के विभागों में भ्रष्टाचार का आरोप, इंजीनियर मदन गोयल ने उठाए सवाल”

चंडीगढ़ 13 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ में वीनस इलेक्ट्रिकल के संचालक…
Share to :

अप्रैल से चंडीगढ़ में पानी महंगा, टैरिफ में 5% बढ़ोतरी; कचरा और सीवरेज शुल्क का भी बढ़ेगा बोझ

दैनिक खबरनामा 27 मार्च 2026 चंडीगढ़ वासियों को 1 अप्रैल से पानी…
Share to :