दैनिक खबरनामा 27 मार्च 2026 पंचकूला के आसरेवाली जंगल में 1104 पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आने के बाद जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच रिपोर्ट के मुताबिक, तस्करों ने करोड़ों की बेशकीमती खैर की लकड़ी पर अवैध कटान किया, जिसमें स्थानीय वन अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जिस समय जंगल में अवैध कटाई हो रही थी, उसी दौरान वन विभाग ने 30 सितंबर 2025 को जारी पत्र संख्या 556 के तहत आसरेवाली गांव के बाहर लगी चेक पोस्ट को हटाने के आदेश दे दिए।पहले इस चेक पोस्ट पर कड़ी निगरानी रहती थी, लेकिन इसके हटते ही सीसीटीवी और नाकों की व्यवस्था खत्म हो गई, जिससे तस्करों को खुला मौका मिल गया।फिलहाल विभाग ने रेंज ऑफिसर को मुख्यालय स्थानांतरित कर दिया है और पूरे मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। अब यह जांच का विषय है कि पेड़ों की कटाई चेक पोस्ट हटने से पहले हुई या बाद में, और आखिर इतनी बड़ी घटना के लिए जिम्मेदार कौन है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

उत्तर रेलवे विशेष सेवा पुरस्कार 2025 अंबाला मंडल ने मारी बाज़ी, चार प्रतिष्ठित शील्ड किए अपने नाम

अंबाला 11 जनवरी (दैनिकखबरनामा)अंबाला उत्तर रेलवे ने वर्ष 2025 के लिए विशेष…
Share to :

कालका सब्जी मंडी के गेट पर जलभराव वाला गड्ढा बना खतरा, हादसे की आशंका बढ़ी

हरियाणा 5 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के कालका सब्जी मंडी…
Share to :

अंबाला के युवक पर अमित शाह और चारधाम को बम से उड़ाने की धमकी का आरोप, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

दैनिक खबरनामा । अंबाला, 23 जून : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,…
Share to :

कुरुक्षेत्र में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, जर्मनी से डिपोर्ट युवक घायल

दैनिक खबरनामा | 15 जून, 2026 कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र के गांव मुर्तजापुर…
Share to :