दैनिक खबरनामा 27 मार्च 2026 मोहाली के डेराबस्सी इलाके के कूड़ा गांव में पूर्व सरपंच पर उस समय जानलेवा हमला कर दिया गया, जब वह सुबह करीब 6 बजे दूध सप्लाई करने निकले थे। कार सवार करीब 5 हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और रॉड से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।हमलावरों ने करीब 15-20 मिनट तक लगातार मारपीट की, जिससे पूर्व सरपंच की दोनों टांगें टूट गईं। इस दौरान पीड़ित ने हमलावरों से रहम की गुहार भी लगाई, लेकिन आरोपी नहीं माने और वारदात के बाद मौके से फरार हो गए।
गंभीर हालत में घायल पूर्व सरपंच को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है और वह केवल दूध के कारोबार से जुड़े हैं।पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डीसी कॉम्प्लेक्स मोहाली में 28 जनवरी को नि शुल्क कैंसर जांच व जागरूकता शिविर का आयोजन

पंजाब 27 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर,…
Share to :

रोशन होगा गांव-गांवपंजाब में 3 लाख नई स्ट्रीट लाइटें लगेंगी, 550 करोड़ की ‘रोशन योजना’ को मंजूरी”

दैनिक खबरनामा 12 अप्रैल 2026 पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने…
Share to :

मोहाली में अवैध रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स पर गमाडा का शिकंजा, डेवलपर्स के खिलाफ FIR के आदेश

मोहाली 9 जनवरी(जगदीश कुमार)मोहाली में बिना सरकारी मंजूरी रियल एस्टेट प्रोजेक्ट शुरू…
Share to :

27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में धूम मचाएगी ‘वियाह करतारे दा’

पंजाब 25 फरवरी 2026( जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली पंजाबी सिनेमा प्रेमियों…
Share to :