पंजाब 3 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा ) मोहाली के खरड़ में वर्ष 2019 में हुए इंद्रजीत सिंह हत्याकांड में जिला अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए हरियाणा के गैंगस्टर कौशल चौधरी, अमित डागर और गुरदेव सिंह (जिला तरनतारन) को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। कोर्ट ने 44 पन्नों के अपने विस्तृत फैसले में स्पष्ट किया कि अभियोजन पक्ष आरोपियों के खिलाफ ठोस साक्ष्य पेश करने में असफल रहा। अदालत के अनुसार न तो कोई प्रत्यक्षदर्शी सामने आया, न हत्या का स्पष्ट मकसद साबित हुआ और न ही कोई ठोस फोरेंसिक लिंक स्थापित किया जा सका।गौरतलब है कि इससे पहले इस मामले में नौ अन्य आरोपियों को भी बरी किया जा चुका है। ऐसे में यह सवाल फिर उठने लगे हैं कि आखिर इंद्रजीत सिंह की हत्या किसने और क्यों की।यह मामला 8 नवंबर 2019 को खरड़ सिटी थाने में दर्ज हुआ था। फिरोजपुर निवासी इंद्रजीत सिंह अपने दोस्तों के साथ घूमने चंडीगढ़ आया था। बताया गया कि जब वे खरड़ क्षेत्र में सड़क पर पहुंचे तो पहले से घात लगाए दो युवकों ने मोटरसाइकिल रुकवाई और इंद्रजीत के सिर के पास से नजदीक से गोलियां चला दीं। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना स्थल के पास एक कार भी खड़ी पाई गई थी, जिसमें तीसरे व्यक्ति के शामिल होने की आशंका जताई गई थी।फैसले के बाद पीड़ित परिवार और जांच एजेंसियों के सामने अब असली आरोपियों तक पहुंचने की चुनौती और भी गंभीर हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

जीरकपुर में निहंग पर तलवार से जानलेवा हमला, अंगूठा कटा; आरोपी फरार

पंजाब 16 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के जीरकपुर: हरमिलाप नगर, बलटाना…

पंजाब अपने हिस्से के पानी की एक बूंद भी नहीं देगा, विधानसभा में प्रस्ताव पारित; हक के लिए अदालत से सड़क तक लड़ेंगे: भगवंत मान

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 27 अक्टूबर 2026. पंजाब विधानसभा ने राज्य के…

CM भगवंत मान का दावा पंजाब देश के सबसे सुरक्षित राज्यों में शामिल, 806 ड्रोन बरामद, 3200 करोड़ का निवेश आया

पंजाब 21 मार्च 2026(दैनिक खबनामा ) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने…

देश हित और सामाजिक समरसता पर जोर कार्यक्रम में RSS प्रमुख मोहन भागवत की 6 अहम बातें

पंजाब 27 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के मोहाली मे…