दैनिक खबरनामा 28 मार्च 2026 पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शनिवार को सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री Mohammed bin Salman से फोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने क्षेत्र में जारी संघर्ष और सुरक्षा हालात पर विस्तार से चर्चा की।प्रधानमंत्री मोदी ने सऊदी अरब के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हुए हमलों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि भारत ऐसे किसी भी हमले का विरोध करता है, जो क्षेत्रीय स्थिरता को प्रभावित करते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि दोनों देशों ने समुद्री मार्गों की सुरक्षा और नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखने पर सहमति जताई।
पीएम मोदी ने सऊदी अरब में रह रहे भारतीय समुदाय के कल्याण के लिए क्राउन प्रिंस के निरंतर सहयोग पर आभार भी व्यक्त किया।
यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब Iran और अमेरिका-इजरायल के बीच तनाव चरम पर है। हालिया घटनाओं में ईरान के सर्वोच्च नेता Ali Khamenei की मौत के बाद हालात और गंभीर हो गए हैं। इसके जवाब में ईरान ने बहरीन और सऊदी अरब समेत कई देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए मिसाइल हमले किए हैं।इससे पहले 2 मार्च को भी प्रधानमंत्री मोदी ने सऊदी क्राउन प्रिंस से बातचीत कर सऊदी पर हुए हमलों को उसकी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन बताया था। उन्होंने तब भी क्षेत्र में शांति और स्थिरता जल्द बहाल करने पर जोर दिया था।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नगर निगम चुनाव की तैयारी में AIMIM, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM)…
Share to :

IPAC रेड विवाद कलकत्ता हाईकोर्ट ने TMC की याचिका खारिज की, ED ने पार्टी दफ्तर से जब्ती से किया इनकार

कोलकाता 14जनवरी (खबरनामा)कलकत्ता हाईकोर्ट ने बुधवार को I-PAC रेड मामले में तृणमूल…
Share to :

30 अप्रैल तक पूरा होगा अयोध्या राम मंदिर निर्माण, लागत करीब 1,900 करोड़ L&T और टाटा कंसल्टेंसी का कार्यकाल होगा समाप्त

उत्तर प्रदेश 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) अयोध्या। अयोध्या में बन…
Share to :

IAS अभिषेक प्रकाश IIT से यूपी CM ऑफिस तक, 5% कमीशन के आरोपों में उलझा चमकदार करियर

उत्तर प्रदेश 12 जनवरी( दैनिक खबरनामा)उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक इतिहास में कुछ…
Share to :