दैनिक खबरनामा 29 मार्च 2026 पंजाब सहित चंडीगढ़ में मार्च के अंतिम दिनों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। रविवार सुबह की शुरुआत बादलों और हल्की बारिश के साथ हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। वहीं, पंजाब के कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए रहे।मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से रविवार और सोमवार को मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। पूरे पंजाब में बारिश के साथ ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना है।मौसम में इस बदलाव से तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि, इस बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि इस समय गेहूं की फसल लगभग तैयार खड़ी है। तेज हवाओं और बारिश के कारण फसल गिरने का खतरा बना हुआ है।मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए किसानों को सिंचाई, खाद डालने और कीटनाशकों का छिड़काव करने से फिलहाल बचने की सलाह दी है। साथ ही खराब मौसम के दौरान खेतों में काम न करने और सुरक्षित स्थानों पर रहने को कहा गया है। आम लोगों को भी बारिश और तेज हवाओं के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े न होने की चेतावनी दी गई है।
शनिवार को भी पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई थी। राज्य में न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री की गिरावट आई है, जबकि अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। बठिंडा और अबोहर में सबसे कम 15 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ, जबकि पटियाला में अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री दर्ज किया गया।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

जीरकपुर में रियल एस्टेट कारोबारी से 1 करोड़ की रंगदारी मांग, गैंगस्टर डोनी बल के नाम पर धमकी

दैनिक खबरनामा 2 अप्रैल 2026 मोहाली के जीरकपुर में एक रियल एस्टेट…
Share to :

Arshdeep Singh का मजेदार अंदाज मुझे लाइन में रहने दो, मेरी सारी बॉल्स बाहर जा रही हैं ट्रोल्स के स्क्रीनशॉट भी संभालकर रखे

दैनिक खबरनामा 4 अप्रैल 2026 इंडियन प्रीमियर लीग में Arshdeep Singh अपने…
Share to :

27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में धूम मचाएगी ‘वियाह करतारे दा’

पंजाब 25 फरवरी 2026( जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली पंजाबी सिनेमा प्रेमियों…
Share to :

पंजाब राज्य महिला आयोग में पुलिस पर गंभीर आरोप, चेयरपर्सन ने मांगी सीसीटीवी फुटेज

पंजाब 3 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के मोहाली में…
Share to :