दैनिक खबरनामा 30 मार्च 2026 पंचकूला के सेक्टर-19 में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां एक युवक की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सेक्टर-19 निवासी शिवम के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवम सुबह अपनी माता को छोड़ने के बाद वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान सेक्टर-19 चौक के पास एक अज्ञात हमलावर ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमलावर ने शिवम पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।घटना के कुछ ही देर बाद वहां से गुजर रहे उसके एक दोस्त ने उसे खून से लथपथ हालत में देखा। उसने तुरंत शिवम को सेक्टर-6 के नागरिक अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।वारदात की सूचना मिलते ही सेक्टर-19 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके।फिलहाल पुलिस अज्ञात हमलावर की तलाश में जुटी हुई है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। इस घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :