दैनिक खबरनामा 30 मार्च 2026 चंडीगढ़ की जिला अदालत में चल रहे एक मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया सहित 9 आरोपियों ने पेशी से छूट की मांग की है। आवेदन में बताया गया कि मजीठिया को आज पंजाब में दिवंगत डीएम गगनदीप सिंह रंधावा के भोग समारोह में शामिल होना है। इसके अलावा बठिंडा के गांव बादल में पार्टी की अहम बैठक भी निर्धारित है, जिसमें उनकी मौजूदगी जरूरी बताई गई है।
मजीठिया के वकील राजेश रॉय ने दलील दी कि इस बैठक में विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। वहीं, सह-आरोपी पवन कुमार टीनू को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश है, जबकि बलविंदर सिंह ने किडनी की बीमारी का हवाला दिया है।यह मामला वर्ष 2021 में मुख्यमंत्री आवास घेराव के दौरान हुई झड़प से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़कर सरकारी आदेशों का उल्लंघन किया और पुलिस कार्य में बाधा डाली, जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे।इस मामले में सेक्टर-3 थाना पुलिस ने IPC की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर चार्जशीट दाखिल की थी। हाई कोर्ट में लंबित याचिकाओं के चलते कार्रवाई पर लगी डेढ़ साल पुरानी रोक अब हट चुकी है, जिसके बाद जिला अदालत में सुनवाई तेज हो गई है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :

विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून :  चंडीगढ़ के विश्व साइकिल दिवस 2026…
Share to :

एमसीएम ने सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज एवं छात्रावास प्रॉस्पेक्टस जारी किए

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 4 जून 2026: शैक्षणिक सत्र 2026–27 की प्रवेश प्रक्रिया…
Share to :