दैनिक खबरनामा 30 मार्च 2026 गैस की किल्लत का असर अब सीधे शादी-विवाह और होटल इंडस्ट्री पर दिखने लगा है। हालात ऐसे हैं कि कई परिवारों ने अपनी शादियां टाल दी हैं और नई तारीखें निकलवा ली हैं। इसके चलते होटल कारोबार पर सीधा असर पड़ा है। वहीं, होटलों में आने वाले ग्राहकों की संख्या भी घटकर करीब 50 फीसदी रह गई है, जबकि विदेशी पर्यटकों की संख्या सिमटकर महज 1 फीसदी तक पहुंच गई है।इस बार शादी का सीजन 13 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा, लेकिन पहले जैसी रौनक गायब है। होटल मालिकों का कहना है कि जहां पहले शादियों के लिए एडवांस बुकिंग होती थी, अब लोग असमंजस में हैं और समारोह टाल रहे हैं। होटल इंडस्ट्री के लिए शादियां आय का मुख्य स्रोत होती हैं, ऐसे में बुकिंग घटने से बड़ा आर्थिक नुकसान हो रहा है।
होटल इंडस्ट्री से जुड़े सचिन बजाज के मुताबिक इस बार बुकिंग पिछले साल के मुकाबले काफी कम है। पहले जहां बुकिंग फुल रहती थी, अब हालात उलट हो गए हैं। गैस संकट के अलावा एयरलाइंस से जुड़ी समस्याओं के कारण विदेश में रहने वाले मेहमान भी नहीं पहुंच पा रहे, जिससे असर और बढ़ गया है।उधर, ईंधन बचाने के लिए कई कॉरपोरेट कंपनियों ने वर्क फ्रॉम होम अपनाया है, जिससे होटल की कॉरपोरेट बुकिंग भी लगभग खत्म हो गई हैं। विदेशी पर्यटकों की कमी ने इंडस्ट्री की कमर तोड़ दी है, जिससे होटल कारोबार गंभीर संकट का सामना कर रहा है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मकर संक्रांति पर कसौली कैंप में कंपनी कमांडर पन्नालाल को भावभीनी विदाई

हिमाचल 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) हिमाचल कसौली कैंप।मकर संक्रांति के पावन अवसर…
Share to :

उत्तराखंड में शहरी परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, देहरादून मेट्रो और हरिद्वार रोपवे परियोजनाओं पर तेज हुई कार्रवाई

उत्तराखंड 18 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) उत्तराखंड के देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर…
Share to :

जगदलपुर को बड़ी सौगात आम नागरिकों के लिए सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के गेट खुले, अब जिले में मिलेगा उच्च स्तरीय इलाज

छत्तीसगढ़ 2 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) छत्तीसगढ़ के जगदलपुर राज्य के बस्तर…
Share to :

बागौड़ा में भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित का जन्मदिवस मनाया जाएगा, कार्यकर्ताओं में उत्साह

31 दिसम्बर (दैनिक खबरनामा)युवाओं के प्रेरणास्त्रोत, ओजस्वी वक्ता एवं संगठन के प्रति…
Share to :