दैनिक खबरनामा 2 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ और पंजाब में भाजपा नेताओं को पाकिस्तान के नंबर (+92) से लगातार धमकी भरी कॉल्स, ईमेल और गुमनाम चिट्ठियां मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ये धमकियां चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित पंजाब भाजपा मुख्यालय और लुधियाना के पार्टी दफ्तर तक भी पहुंचीं, जिससे नेताओं में दहशत का माहौल है।भाजपा नेताओं के मुताबिक, पिछले कई दिनों से उन्हें विदेशी नंबरों से कॉल कर जान से मारने और ग्रेनेड से उड़ाने की धमकियां दी जा रही थीं। इस पूरे मामले की जानकारी चंडीगढ़ और पंजाब पुलिस को पहले ही दे दी गई थी।सूत्रों के अनुसार, पंजाब भाजपा के एक संगठन सचिव को कुछ समय पहले चंडीगढ़ कार्यालय में एक धमकी भरा पत्र भी मिला था, जिसमें हत्या की बात कही गई थी। इसके अलावा लुधियाना कार्यालय में भी कई बार इसी तरह की चिट्ठियां पहुंचीं।इतना ही नहीं, एक कथित “टूल किट” के जरिए भी भाजपा नेताओं को टारगेट किया गया, जिसका मकसद डर पैदा करना और हमले की धमकी देना था। इन सभी मामलों की शिकायत पुलिस को दी जा चुकी है और जांच जारी है।धमकियों को गंभीरता से लेते हुए चंडीगढ़ और पंजाब पुलिस कई बार भाजपा नेताओं की सुरक्षा की समीक्षा कर चुकी है। कुछ नेताओं की सुरक्षा बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है।इस बीच, सेक्टर-37 स्थित पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर हुए धमाके ने इन आशंकाओं को और गहरा कर दिया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोरंजन कालिया ने कहा कि यह घटना बेहद चिंताजनक है और पंजाब में गैंगस्टरवाद की आंच अब चंडीगढ़ तक पहुंच चुकी है।उन्होंने याद दिलाया कि पिछले साल उनके घर पर भी ग्रेनेड हमला हुआ था और अब हालात फिर से आतंकवाद जैसे बनते नजर आ रहे हैं। कालिया ने आरोप लगाया कि पंजाब में भाजपा के बढ़ते प्रभाव के चलते विरोधी ताकतें ऐसे हथकंडे अपना रही हैं।
You May Also Like
डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन
- Kumar
- June 29, 2026
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
- Editorial Team
- July 12, 2026
बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता
- Editorial Team
- June 9, 2026