दैनिक खबर नंबर 3 अप्रैल 2026 राजपुरा की विधायक श्रीमती नीना मित्तल ने आज बनूर मंडी में गेहूं खरीद सीजन का औपचारिक शुभारंभ किया। इसके साथ ही एसएएस नगर जिले में गेहूं की सरकारी खरीद प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिले की प्रमुख मंडियों बनूर, लालड़ू और समगौली—में गेहूं की आमद भी शुरू हो चुकी है।
इस मौके पर उपस्थित अधिकारियों और किसानों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार किसानों के हितों और कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों में पहुंचते ही गेहूं की खरीद बिना किसी देरी के सुनिश्चित की जाए और किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी भी प्रकार की परेशानी या इंतजार न करना पड़े।नीना मित्तल ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से सभी मंडियों में व्यापक प्रबंध किए गए हैं, जिनमें गेहूं की लिफ्टिंग, भंडारण, पीने के पानी सहित अन्य जरूरी सुविधाएं शामिल हैं, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि किसानों द्वारा मंडियों में लाई गई हर एक दाने की खरीद नियमों के अनुसार की जाएगी और भुगतान भी समय पर किया जाएगा।इस अवसर पर खरीद एजेंसियों और मार्केट कमेटियों के अधिकारी भी उपस्थित

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंजाब में शिक्षा क्रांति को बढ़ावा मोहाली के सरकारी स्कूलों में लगेंगे 50 इंटरैक्टिव पैनल, पहले चरण में 5 स्कूलों में 12 पैनल शुरू

दैनिक खबरनामा 25 मार्च 2026 पंजाब में शिक्षा प्रणाली को आधुनिक बनाने…
Share to :

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन को प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया

पंजाब 19 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब टी.बी. मुक्त भारत अभियान के…
Share to :

मोहाली में ‘वीनस वीज़ा’ फर्म का लाइसेंस 3 महीने के लिए निलंबित

दैनिक खबरनामा 1 अप्रैल 2026 पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल रेगुलेशन एक्ट-2012 के तहत…
Share to :

होली पर मोहाली के कैफे में परोसी जा रही थी चंडीगढ़ की शराब, एक्साइज विभाग का छापा प्रीमियम ब्रांड की बोतलें जब्त

पंजाब 5 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा) पंजाब में होली मौके पर मोहाली में…
Share to :