दैनिक खबर नंबर 4 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित पंजाब भाजपा मुख्यालय में हुए ग्रेनेड ब्लास्ट के मामले में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी गुरतेज चंडीगढ़ में बाइक राइडर का काम करता था और पिछले तीन साल से अपने परिवार से दूर था।पुलिस ने मामले में उसकी एक महिला साथी को बुड़ैल से हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं दूसरे आरोपी अमन के घर से पीले रंग का एक संदिग्ध लिफाफा बरामद हुआ है, जिसमें हमले से जुड़ी अहम जानकारी होने की आशंका जताई जा रही है।मामले की गंभीरता को देखते हुए अब NIA, RAW और स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल की टीमें भी जांच में जुट गई हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि हमले में इस्तेमाल किया गया ग्रेनेड पाकिस्तान में बना हो सकता है, जिसके बाद सभी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और केंद्र सरकार को लगातार अपडेट दिया जा रहा है।यह ब्लास्ट 1 अप्रैल की शाम को हुआ था, जिसमें कई गाड़ियों के शीशे टूट गए और आसपास की दीवारों पर छर्रे के निशान मिले। घटना के दो वीडियो भी सामने आए हैं—एक में आरोपी ग्रेनेड फेंकता दिख रहा है, जबकि दूसरे में दो संदिग्ध बाइक पर फरार होते नजर आए।
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी वायरल हुई है, जिसमें इस हमले की जिम्मेदारी एक खालिस्तानी संगठन ने ली है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। चंडीगढ़ की एसएसपी कंवरदीप कौर ने बताया कि मौके पर किसी क्रूड जैसी वस्तु का इस्तेमाल किया गया।वहीं, चंडीगढ़ और पंजाब पुलिस के बीच बेहतर समन्वय की कमी भी सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों एजेंसियां आरोपियों को पकड़ने की होड़ में हैं, जिससे जांच प्रभावित हो रही है। पुलिस ने खरड़ और रतनगढ़ में छापेमारी भी की, लेकिन आरोपी अमनदीप वहां नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने उसके परिवार के मोबाइल फोन जब्त कर लिए और उसके पिता को पूछताछ के लिए साथ ले गई है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

टैगोर थिएटर में डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म ‘ड्रीम लाइफ’ का प्रीमियर, स्लो लिविंग की वास्तविकता से रू-ब-रू हुए दर्शक

चंडीगढ़ 10 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ निर्देशक भाव्या छाबड़ा की डॉक्यूमेंट्री…
Share to :

पीजीआई चंडीगढ़ में संविदा कर्मियों का आंदोलन उग्र, 4 हजार कर्मचारी 24 घंटे की सामूहिक भूख हड़ताल पर

चंडीगढ़ 8 जनवरी (जगदीश कुमार)चंडीगढ़ स्थित पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन…
Share to :

चंडीगढ़ में ‘लोक समाधान’ पोर्टल लॉन्च, अब ऑनलाइन दर्ज होगी हर शिकायत

चंडीगढ़ 8 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल…
Share to :

चंडीगढ़ में बसपा बनाएगी भाईचारा कमेटी, नगर निगम चुनाव की तैयारी तेज

चंडीगढ़ 12 फरवरी 2026( जगदीश कुमार) चंडीगढ़। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने…
Share to :