दैनिक खबरनामा 4 अप्रैल 2026 सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम के जरिए जिला चंबा के 35 ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ से संवाद किया। ये बच्चे इन दिनों दमन और दीव के शैक्षणिक भ्रमण पर हैं।संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों से यात्रा के अनुभव साझा करने को कहा और यह भी जाना कि उन्हें किस तरह की सुविधाएं मिल रही हैं। बच्चों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सीएम की दूरदर्शी सोच के कारण उन्हें इस टूर का अवसर मिला। उन्होंने कहा, “धन्यवाद सीएम सर, हम हवाई जहाज से दमन आए और यहां घूमने का भरपूर आनंद ले रहे हैं।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना’ विशेष रूप से निराश्रित बच्चों के लिए बनाई गई है, क्योंकि राज्य के संसाधनों पर उनका भी समान अधिकार है। इस योजना के तहत सरकार बच्चों की शिक्षा, कोचिंग और विवाह तक के लिए आर्थिक सहायता दे रही है, साथ ही युवाओं को आत्मनिर्भर बनने में भी सहयोग किया जा रहा है।यह सभी बच्चे चंबा जिले के साहो, पांगी, चंबा और चिल्ली (तीसा) के बाल देखभाल संस्थानों से हैं, जिनमें 24 लड़कियां और 11 लड़के शामिल हैं। यह शैक्षणिक भ्रमण 31 मार्च से शुरू होकर 7 अप्रैल 2026 तक चलेगा। यात्रा के दौरान बच्चों का पहला पड़ाव दिल्ली रहा, जहां वे हिमाचल भवन में ठहरे। इसके बाद वे हवाई यात्रा से सूरत पहुंचे और वहां से दमन गए।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हिमाचल पूर्ण राज्यत्व दिवस पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान किसान-बागवान आयोग गठन, पेंशनरों व कर्मचारियों को जनवरी में मिलेगा एरियर

हिमाचल प्रदेश 26 जनवरी2026 (दैनिक खबरनामा) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह…
Share to :

हिमाचल को बड़ा झटका सीएम सुक्खू बोले- आरडीजी खत्म होना सरकार नहीं, जनता के अधिकारों पर हमला

हिमाचल प्रदेश 8 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) हिमाचल प्रदेश की…
Share to :

मनाली पहुंचे साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन, 100वीं फिल्म की शूटिंग से कुल्लू-मनाली में बढ़ी फिल्मी हलचल

दैनिक खबरनामा 16 अप्रैल 2026 मनाली, हिमाचल प्रदेश कुल्लू-मनाली में इन दिनों…
Share to :

कांगड़ा की बिटिया पल्लवी की मौत पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का हमला, निष्पक्ष जांच की मांग

हिमाचल 3 जनवरी( दैनिक खबरनामा )नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांगड़ा की…
Share to :