दैनिक खबरनामा 6 मार्च 2026 चंडीगढ़ और जालंधर में स्कूलों और सरकारी इमारतों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। यह धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई, जिसमें स्कूलों, मेयर ऑफिस और अन्य स्थानों पर तय समय पर बम धमाकों की बात कही गई। ईमेल में 1:11 बजे स्कूलों और 2:11 बजे मेयर ऑफिस में धमाका करने की चेतावनी दी गई थी।धमकी भरे संदेश में देश विरोधी नारे लिखे गए और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, डीजीपी गौरव यादव और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल को भी निशाना बनाया गया। इसके अलावा फिरोजपुर कोर्ट कॉम्प्लेक्स और अमृतसर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन तुरंत हरकत में आ गए। बम डिटेक्शन टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से स्कूलों और अन्य संदिग्ध स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। एहतियात के तौर पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी तैनात की गईं। साथ ही साइबर सेल ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी है।हालांकि, सुरक्षा जांच के बावजूद जालंधर के स्कूलों में छुट्टी नहीं की गई और पढ़ाई जारी रही। कुछ अभिभावकों ने एहतियातन बच्चों को घर बुला लिया। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ फिजियोथेरेपी सेंटर सेहत, ताकत और बेहतर मूवमेंट की ओर भरोसेमंद कदम

चंडीगढ़ 2 जनवरी( जगदीश कुमार)अपनी खोई हुई ताकत को फिर से खोजें…

सचिवालय की छठी मंजिल से कूदे कर्मचारी, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

चंडीगढ़ 25 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ सचिवालय में बुधवार को…

चंडीगढ़ में भारी बारिश के चलते टला ‘पेट्रोल लंगर’, राजा दी किंग ने मांगी माफी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 18 अगस्त: अमृतसर के राकेश त्रेहन, जिन्हें लोग “राजा…

न्यू चंडीगढ़ में धूमधाम से मनाया गया वन महोत्सव, द लेक ओमेक्स में लगा हरियाली का जश्न

दैनिक खबरनामा। न्यू चंडीगढ़, 12 जुलाई : देशभर में वन महोत्सव के…