दैनिक खबरनामा 6 मार्च 2026 चंडीगढ़ और जालंधर में स्कूलों और सरकारी इमारतों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। यह धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई, जिसमें स्कूलों, मेयर ऑफिस और अन्य स्थानों पर तय समय पर बम धमाकों की बात कही गई। ईमेल में 1:11 बजे स्कूलों और 2:11 बजे मेयर ऑफिस में धमाका करने की चेतावनी दी गई थी।धमकी भरे संदेश में देश विरोधी नारे लिखे गए और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, डीजीपी गौरव यादव और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल को भी निशाना बनाया गया। इसके अलावा फिरोजपुर कोर्ट कॉम्प्लेक्स और अमृतसर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन तुरंत हरकत में आ गए। बम डिटेक्शन टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से स्कूलों और अन्य संदिग्ध स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। एहतियात के तौर पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी तैनात की गईं। साथ ही साइबर सेल ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी है।हालांकि, सुरक्षा जांच के बावजूद जालंधर के स्कूलों में छुट्टी नहीं की गई और पढ़ाई जारी रही। कुछ अभिभावकों ने एहतियातन बच्चों को घर बुला लिया। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
You May Also Like
डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन
- Kumar
- June 29, 2026
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
- Editorial Team
- July 12, 2026
बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता
- Editorial Team
- June 9, 2026