दैनिक खबरनामा 6 मार्च 2026 मोहाली के दाऊ साहिब इलाके में बस स्टैंड के नजदीक स्थित कीमती जमीन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है, जिससे इलाके में तनावपूर्ण माहौल बन गया है। मिली जानकारी के अनुसार जमीन की बढ़ती कीमत के चलते कुछ लोगों द्वारा उस पर कब्जा करने की कोशिश की गई, जिससे मामला और गंभीर हो गया।जमीन के मालिक गुरमीत सिंह ने बताया कि दाऊ साहिब के पास स्थित उनकी लगभग ढाई से तीन कनाल जमीन पर काफी समय से कुछ लोगों की नजर थी। उन्होंने बताया कि पिछले रविवार दोपहर विक्रम सिंह उर्फ विक्की और उसके साथियों ने जबरदस्ती कब्जा करने की नीयत से जेसीबी मशीन लाकर काम शुरू कर दिया।गुरमीत सिंह के अनुसार, इस दौरान उनकी जमीन पर बनी सब्जी की दुकान को भी तोड़ दिया गया, जो उनके परिवार की रोजी-रोटी का एकमात्र साधन थी। उन्होंने इसे उनके जीवन यापन पर सीधा हमला बताया।उन्होंने आगे बताया कि कई साल पहले यह जमीन एक अमीर परिवार द्वारा एक दलित परिवार को दान में दी गई थी और इसके सभी दस्तावेज उनके पास मौजूद हैं। उनका आरोप है कि विक्रम सिंह विक्की ने कुछ पटवारियों की मदद से दो दुकानों वाली जगह की रजिस्ट्री करवा ली है, जबकि जिस खसरा नंबर पर रजिस्ट्री हुई है, वह गांव रामगढ़ से संबंधित है, लेकिन कब्जा उनकी जमीन पर किया जा रहा था।
गुरमीत सिंह ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट और धक्कामुक्की की गई तथा बाहर के लोगों को बुलाकर माहौल और खराब किया गया।उन्होंने बताया कि इस मामले की शिकायत पुलिस को दी गई, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उनके ही तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि विक्रम सिंह और उसके साथियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने पुलिस पर पक्षपात के आरोप भी लगाए।गुरमीत सिंह ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और हुए नुकसान की भरपाई की जाए। उन्होंने मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह से भी हस्तक्षेप की अपील की है।इस घटना के बाद इलाके में चिंता का माहौल है और लोगों ने प्रशासन से जमीन विवादों को जल्द सुलझाने की मांग की है।वहीं दूसरी तरफ विक्रम सिंह विक्की ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि उन्होंने कोई अवैध कब्जा नहीं किया, बल्कि वे अपनी जमीन पर ही निर्माण कर रहे थे। उनका कहना है कि विवाद दूसरी तरफ से शुरू किया गया।इस संबंध में बिलोंगी थाने के एसएचओ ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत कराया गया था, लेकिन बाद में दोनों पक्षों में फिर झगड़ा शुरू हो गया। इसके चलते भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 172 के तहत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने दोनों पक्षों को दस्तावेज पेश करने के लिए कहा है और जांच के बाद ही असली मालिक का पता लगाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

सीमापार हथियार तस्करी के बड़े षड्यंत्र का पर्दाफाश, एक स्वचालित रायफल और सात अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 5 अगस्त 2026. पंजाब पुलिस ने सीमा सुरक्षा…

अमृतसर से शुरू होगा 2027 का ‘जनता का मैनीफैस्टो’, जनता और नेता मिलकर तय करेंगे पंजाब का रोडमैप

कांग्रेस घोषणापत्र समिति ने शुरू किया प्रदेशव्यापी जन-सलाह अभियान; भाजपा पर ‘शुद्धीकरण’…

मोहाली की 2.112 एकड़ जमीन के आवंटन पर PSIEC की मुश्किलें बढ़ीं, ई-नीलामी के बाद शर्तों में फेरबदल से खड़े हुए सवाल

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 20 अगस्त: पंजाब स्माल इंडस्ट्रीज एंड एक्सपोर्ट कारपोरेशन यानी…

एस.ए.एस. नगर पुलिस ने ट्राइसिटी में सक्रिय लूट और चोरी गैंग का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार

दैनिक ख़बरनामा 28 अप्रैल 2026 साहिबजादा अजीत सिंह नगर पंजाब के मुख्यमंत्री…