दैनिक खबरनामा 6 मार्च 2026 मोहाली के दाऊ साहिब इलाके में बस स्टैंड के नजदीक स्थित कीमती जमीन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है, जिससे इलाके में तनावपूर्ण माहौल बन गया है। मिली जानकारी के अनुसार जमीन की बढ़ती कीमत के चलते कुछ लोगों द्वारा उस पर कब्जा करने की कोशिश की गई, जिससे मामला और गंभीर हो गया।जमीन के मालिक गुरमीत सिंह ने बताया कि दाऊ साहिब के पास स्थित उनकी लगभग ढाई से तीन कनाल जमीन पर काफी समय से कुछ लोगों की नजर थी। उन्होंने बताया कि पिछले रविवार दोपहर विक्रम सिंह उर्फ विक्की और उसके साथियों ने जबरदस्ती कब्जा करने की नीयत से जेसीबी मशीन लाकर काम शुरू कर दिया।गुरमीत सिंह के अनुसार, इस दौरान उनकी जमीन पर बनी सब्जी की दुकान को भी तोड़ दिया गया, जो उनके परिवार की रोजी-रोटी का एकमात्र साधन थी। उन्होंने इसे उनके जीवन यापन पर सीधा हमला बताया।उन्होंने आगे बताया कि कई साल पहले यह जमीन एक अमीर परिवार द्वारा एक दलित परिवार को दान में दी गई थी और इसके सभी दस्तावेज उनके पास मौजूद हैं। उनका आरोप है कि विक्रम सिंह विक्की ने कुछ पटवारियों की मदद से दो दुकानों वाली जगह की रजिस्ट्री करवा ली है, जबकि जिस खसरा नंबर पर रजिस्ट्री हुई है, वह गांव रामगढ़ से संबंधित है, लेकिन कब्जा उनकी जमीन पर किया जा रहा था।
गुरमीत सिंह ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट और धक्कामुक्की की गई तथा बाहर के लोगों को बुलाकर माहौल और खराब किया गया।उन्होंने बताया कि इस मामले की शिकायत पुलिस को दी गई, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उनके ही तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि विक्रम सिंह और उसके साथियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने पुलिस पर पक्षपात के आरोप भी लगाए।गुरमीत सिंह ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और हुए नुकसान की भरपाई की जाए। उन्होंने मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह से भी हस्तक्षेप की अपील की है।इस घटना के बाद इलाके में चिंता का माहौल है और लोगों ने प्रशासन से जमीन विवादों को जल्द सुलझाने की मांग की है।वहीं दूसरी तरफ विक्रम सिंह विक्की ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि उन्होंने कोई अवैध कब्जा नहीं किया, बल्कि वे अपनी जमीन पर ही निर्माण कर रहे थे। उनका कहना है कि विवाद दूसरी तरफ से शुरू किया गया।इस संबंध में बिलोंगी थाने के एसएचओ ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत कराया गया था, लेकिन बाद में दोनों पक्षों में फिर झगड़ा शुरू हो गया। इसके चलते भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 172 के तहत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने दोनों पक्षों को दस्तावेज पेश करने के लिए कहा है और जांच के बाद ही असली मालिक का पता लगाया जाएगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :

कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग

पीएयू में चन्नी का स्वागत, विश्वविद्यालय के लिए 1000 करोड़ रुपये की…
Share to :