दैनिक खबरनामा 7 मार्च 2026 नवांशहर (SBS नगर)लंबे इंतजार के बाद आखिरकार किस्मत ने नवांशहर के गांव उरापड़ निवासी गुरचरण सिंह का साथ दे दिया। मंथली ड्रॉ में उन्होंने ₹1.50 करोड़ की लॉटरी जीतकर अपनी जिंदगी बदल ली। खास बात यह रही कि यह टिकट उन्होंने अपने बेटे मान सिंह के नाम पर खरीदा था, जिसे वह अपनी जीत का सबसे बड़ा कारण मानते हैं।गुरचरण सिंह ने बताया कि वह पिछले करीब 40 सालों से लगातार लॉटरी टिकट खरीद रहे थे, लेकिन कभी बड़ा इनाम नहीं लगा। इस बार 4 अप्रैल 2026 को निकले ड्रॉ में उनकी किस्मत चमक गई। 7 अप्रैल को वह लुधियाना पहुंचे और टिकट विक्रेता के पास अपनी जीत का दावा पेश किया।पेशे से गुरचरण सिंह एक पेंटिंग आर्टिस्ट हैं और कला के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इसके साथ ही उनका आध्यात्मिक रुझान भी है। वह देवी जागरण में ढोलक बजाकर धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेते हैं। साधारण जीवन जीने वाले गुरचरण सिंह की इस बड़ी जीत से उनके परिवार में खुशी का माहौल है।उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने बेटे के भाग्य और परिवार के सहयोग को दिया है। उनके परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। फिलहाल वह इनामी राशि प्राप्त करने के लिए चंडीगढ़ स्थित लॉटरी कार्यालय में जरूरी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर रहे हैं।गुरचरण सिंह की यह कहानी उन लोगों के लिए प्रेरणादायक है, जो वर्षों से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। यह साबित करती है कि धैर्य और उम्मीद के साथ किया गया प्रयास एक दिन जरूर रंग लाता है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :

कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग

पीएयू में चन्नी का स्वागत, विश्वविद्यालय के लिए 1000 करोड़ रुपये की…
Share to :