दैनिक खबरनामा 7 मार्च 2026 नवांशहर (SBS नगर)लंबे इंतजार के बाद आखिरकार किस्मत ने नवांशहर के गांव उरापड़ निवासी गुरचरण सिंह का साथ दे दिया। मंथली ड्रॉ में उन्होंने ₹1.50 करोड़ की लॉटरी जीतकर अपनी जिंदगी बदल ली। खास बात यह रही कि यह टिकट उन्होंने अपने बेटे मान सिंह के नाम पर खरीदा था, जिसे वह अपनी जीत का सबसे बड़ा कारण मानते हैं।गुरचरण सिंह ने बताया कि वह पिछले करीब 40 सालों से लगातार लॉटरी टिकट खरीद रहे थे, लेकिन कभी बड़ा इनाम नहीं लगा। इस बार 4 अप्रैल 2026 को निकले ड्रॉ में उनकी किस्मत चमक गई। 7 अप्रैल को वह लुधियाना पहुंचे और टिकट विक्रेता के पास अपनी जीत का दावा पेश किया।पेशे से गुरचरण सिंह एक पेंटिंग आर्टिस्ट हैं और कला के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इसके साथ ही उनका आध्यात्मिक रुझान भी है। वह देवी जागरण में ढोलक बजाकर धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेते हैं। साधारण जीवन जीने वाले गुरचरण सिंह की इस बड़ी जीत से उनके परिवार में खुशी का माहौल है।उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने बेटे के भाग्य और परिवार के सहयोग को दिया है। उनके परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। फिलहाल वह इनामी राशि प्राप्त करने के लिए चंडीगढ़ स्थित लॉटरी कार्यालय में जरूरी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर रहे हैं।गुरचरण सिंह की यह कहानी उन लोगों के लिए प्रेरणादायक है, जो वर्षों से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। यह साबित करती है कि धैर्य और उम्मीद के साथ किया गया प्रयास एक दिन जरूर रंग लाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

शिवरात्रि पर हुए गुरसेवक सिंह हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी सहित चार गिरफ्तार

पंजाब 23 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब में मोहाली के थाना फेज-11…

पंजाब में कमर्शियल गैस सिलेंडर पर महंगाई का झटका 1000 रुपए तक बढ़े दाम, होटल-ढाबों में खाना होगा महंगा

दैनिक खबरनामा 1 मई 2026 पंजाब में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों…

नई फिल्म नीति 2026 से पंजाब बनेगा फिल्म निर्माण का बड़ा केंद्र, शूटिंग के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू

पंजाब 15 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब को फिल्म निर्माण का प्रमुख…

एयर फोर्स स्टेशन के 1000 मीटर दायरे में मांसाहारी दुकानों पर प्रतिबंध, कचरा फेंकने पर भी रोक

पंजाब 13 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब ज़िला मजिस्ट्रेट साहिबज़ादा अजीत सिंह…