दैनिक खबरनामा 7 मार्च 20206श्रीनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक अंतरराज्यीय आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन में दो पाकिस्तानी आतंकियों सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।जानकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक सुनियोजित अभियान के तहत राजस्थान और हरियाणा समेत कई राज्यों में एक साथ 19 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को मॉड्यूल से जुड़े कई आपत्तिजनक और अहम सबूत बरामद हुए हैं।फिलहाल सभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से एक बड़े आतंकी नेटवर्क का खुलासा हुआ है और आगे और भी अहम खुलासे होने की संभावना है।
You May Also Like
बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2026: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर आवेदन 4 जून से, सैलरी 40 हजार से अधिक
- Editorial Team
- June 3, 2026
मालवीय नगर अग्निकांड: रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत; 37 लोगों को बचाया गया
- Editorial Team
- June 3, 2026
अहमदाबाद में अवैध घुसपैठ पर बड़ी कार्रवाई, 131 बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में; जांच जारी
- Editorial Team
- June 3, 2026
CBSE की ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली पर बढ़ा विवाद, केंद्र सरकार ने चेयरमैन और सचिव का किया तबादला, जांच समिति गठित
- Editorial Team
- June 2, 2026