दैनिक खबरनामा 7 मार्च 2026 चंडीगढ़ हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने प्राथमिक शिक्षक (PRT) मेवात कैडर भर्ती में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए कुल पदों की संख्या 1456 तय कर दी है। यह संशोधन विज्ञापन संख्या 05/2024 के तहत पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश (CWP No. 14598 of 2025) के अनुपालन में लागू किया गया है।नए आदेश के अनुसार आयोग ने कैटेगरी-वाइज सीटों का पुनर्विभाजन किया है। सामान्य वर्ग (General) के लिए 582 पद, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 285 पद, BCA के लिए 228 पद, BCB के लिए 155 पद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 146 पद निर्धारित किए गए हैं।इसके अलावा, एक्स-सर्विसमैन (ESM) उम्मीदवारों के लिए भी अलग से आरक्षण दिया गया है, जिसमें विभिन्न श्रेणियों के तहत कुल 60 पद शामिल हैं। वहीं दिव्यांग (PWD) उम्मीदवारों को 4% आरक्षण के तहत 58 पद आवंटित किए गए हैं।आयोग ने स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया के अन्य नियम और शर्तों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। केवल सीटों के वितरण को संशोधित किया गया है।HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे नई अधिसूचना के अनुसार अपनी तैयारी और आवश्यक दस्तावेज़ अपडेट रखें।इस बदलाव से भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ने और सभी वर्गों को नियमानुसार अवसर मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
You May Also Like
डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन
- Kumar
- June 29, 2026
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
- Editorial Team
- July 12, 2026
बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता
- Editorial Team
- June 9, 2026