दैनिक खबरनामा 9 मार्च 2026 चंडीगढ़ शहर के कई नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार यह धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई, जो भूपिंद्रा इंटरनेशनल स्कूल समेत कई बड़े स्कूलों को प्राप्त हुई। जैसे ही यह ईमेल स्कूल प्रबंधन तक पहुंची, तुरंत अलर्ट जारी किया गया और एहतियातन स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई।धमकी के बाद पुलिस प्रशासन, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंच गईं। सभी स्कूल परिसरों को खाली करवाकर सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने स्कूलों के हर कोने की बारीकी से जांच की ताकि किसी भी संभावित खतरे को टाला जा सके।हालांकि शुरुआती जांच में अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन प्रशासन पूरी तरह सतर्क बना हुआ है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर हालात पर नजर बनाए हुए हैं। अभिभावकों को भी तुरंत सूचना दे दी गई है और बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।गौरतलब है कि इस तरह की धमकी भरी ईमेल का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी चंडीगढ़ की अदालतों समेत कई संस्थानों को ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं। फिलहाल पुलिस ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ में वाहनों की रफ्तार आबादी से तेज 13 लाख लोगों पर लगभग 15 लाख वाहन

चंडीगढ़ 7 जनवरी (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ में वाहनों की संख्या इंसानी आबादी…
Share to :

चंडीगढ़ में 20 सेकंड में एक्टिवा चोरी, CCTV में कैद वारदात; नाबालिग दिख रहे दो चोरों ने दिया अंजाम

दैनिक खबरनामा 19 मार्च 2026 चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में एक्टिवा चोरी की…
Share to :

प्रदेश में पानी की नई दरें लागू, स्लैब सिस्टम खत्म अब एक समान रेट पर होगा बिल

दैनिक खबरनामा 4 अप्रैल 2026 प्रदेश सरकार ने पानी की दरों को…
Share to :

GMSH-16 की बड़ी पहल 80 साल से ऊपर के बुजुर्गों को घर बैठे मिलेगा मुफ्त इलाज, मोबाइल यूनिट करेगी सेवा

चंडीगढ़ 4 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़। गवर्नमेंट मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल…
Share to :