दैनिक खबरनामा 12 अप्रैल 2026 मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। रविवार दोपहर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के अनुसार उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था और साथ ही सीने में तकलीफ की शिकायत भी थी।
आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि जो लोग अंतिम दर्शन करना चाहते हैं, वे सोमवार सुबह 11 बजे उनके घर पहुंच सकते हैं। उनका अंतिम संस्कार शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा।आशा भोसले, महान गायिका लता मंगेशकर की छोटी बहन थीं। उन्होंने अपने करियर में 12,000 से ज्यादा गाने गाए और कई भाषाओं में अपनी आवाज का जादू बिखेरा। “दम मारो दम”, “पिया तू अब तो आजा” और “चुरा लिया है तुमने” जैसे उनके गाने आज भी बेहद लोकप्रिय हैं।
कम उम्र में ही पिता के निधन के बाद आशा भोसले ने परिवार की जिम्मेदारी संभाली और अपनी बहन लता मंगेशकर के साथ मिलकर संगीत की दुनिया में पहचान बनाई। 16 साल की उम्र में उन्होंने गणपत राव भोसले से शादी की थी, जिसके कारण परिवार के साथ उनके संबंधों में कुछ समय के लिए दूरी आ गई थी।
उनके निधन से भारतीय संगीत जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। फैंस और कलाकार सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2026: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर आवेदन 4 जून से, सैलरी 40 हजार से अधिक

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 3 जून : सरकारी नौकरी की तैयारी कर…
Share to :

मालवीय नगर अग्निकांड: रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत; 37 लोगों को बचाया गया

दैनिक खबरनामा ब्यूरो. नई दिल्ली, 3 जून 2026: राजधानी दिल्ली के मालवीय…
Share to :

अहमदाबाद में अवैध घुसपैठ पर बड़ी कार्रवाई, 131 बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में; जांच जारी

दैनिक खबरनामा। अहमदाबाद, 3 जून : गुजरात के अहमदाबाद में अवैध घुसपैठ…
Share to :

CBSE की ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली पर बढ़ा विवाद, केंद्र सरकार ने चेयरमैन और सचिव का किया तबादला, जांच समिति गठित

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 2 जून :  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)…
Share to :