दैनिक खबरनामा 12 अप्रैल 2026 मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। रविवार दोपहर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के अनुसार उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था और साथ ही सीने में तकलीफ की शिकायत भी थी।
आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि जो लोग अंतिम दर्शन करना चाहते हैं, वे सोमवार सुबह 11 बजे उनके घर पहुंच सकते हैं। उनका अंतिम संस्कार शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा।आशा भोसले, महान गायिका लता मंगेशकर की छोटी बहन थीं। उन्होंने अपने करियर में 12,000 से ज्यादा गाने गाए और कई भाषाओं में अपनी आवाज का जादू बिखेरा। “दम मारो दम”, “पिया तू अब तो आजा” और “चुरा लिया है तुमने” जैसे उनके गाने आज भी बेहद लोकप्रिय हैं।
कम उम्र में ही पिता के निधन के बाद आशा भोसले ने परिवार की जिम्मेदारी संभाली और अपनी बहन लता मंगेशकर के साथ मिलकर संगीत की दुनिया में पहचान बनाई। 16 साल की उम्र में उन्होंने गणपत राव भोसले से शादी की थी, जिसके कारण परिवार के साथ उनके संबंधों में कुछ समय के लिए दूरी आ गई थी।
उनके निधन से भारतीय संगीत जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। फैंस और कलाकार सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

ड्रोन युद्ध क्षमता बढ़ाने में जुटी भारतीय सेना, हर रेजिमेंट में बनेगी विशेष टुकड़ी

दैनिक खबरनामा 26 मार्च 2026 बदलते युद्ध के स्वरूप को देखते हुए…

पश्चिमी कमान की कमान संभाली लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह ने, ऑपरेशनल तैयारी और इनोवेशन पर जोर

दैनिक खबरनामा 2 अप्रैल 2026 लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह ने बुधवार को…

मड़वास में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन, दूसरे दिन सतगुरुदेव भगवान स्वामी जी महाराज ने किया कलियुग का विस्तार से वर्णन

मध्य प्रदेश 4 जनवरी(दैनिक खबरनामा)सीधी जिले के मझौली ब्लॉक अंतर्गत मड़वास में…

दो से अधिक जीवित बच्चों वाली सरकारी महिला कर्मचारियों को मातृत्व अवकाश नहीं, इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला

दैनिक खबरनामा | 11 अगस्त | प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सरकारी सेवा…