दैनिक ख़बरनामा 13 अप्रैल 2026 भारत सरकार के नॉर्थ ज़ोन कल्चरल सेंटर (पटियाला) द्वारा आयोजित “वैसाखी उत्सव-2026” के दूसरे दिन कलाग्राम में उत्साह और उल्लास का माहौल और भी बढ़ गया। दो दिवसीय इस भव्य आयोजन में पंजाब की समृद्ध लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत की शानदार झलक देखने को मिली।दूसरे दिन के कार्यक्रम में शमींदर शम्मी और देश राज लचखानी के ढाडी फोक ने मंच पर दमदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। पारंपरिक लोक वाद्यों की मधुर धुनों और मलवाई गिद्धा की मनमोहक प्रस्तुति ने कार्यक्रम में विशेष रंग भर दिया।
पंजाब के प्रसिद्ध लोक नृत्य—भांगड़ा, झूमर, जिंदुआ, लुड्डी और गतका—की ऊर्जावान प्रस्तुतियों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा बाजीगर कला, घूमर, फाग और भांड-मिरासी जैसी पारंपरिक विधाओं ने भी कार्यक्रम को विविधता और आकर्षण से भर दिया।कार्यक्रम का संचालन संजीव शाद ने प्रभावशाली ढंग से किया। इस मौके पर एनजेडसीसी के डायरेक्टर फुरकान खान ने कहा कि यह उत्सव न केवल वैसाखी की खुशियों का प्रतीक है, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी लोक संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम भी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

CAT का बड़ा फैसला चंडीगढ़ पुलिस में SI प्रमोशन पर रोक बरकरार, सीनियरिटी विवाद सुलझने तक नहीं होगी कार्रवाई

चंडीगढ़ 22 जनवरी ( जगदीश कुमार) चंडीगढ़ पुलिस में सब-इंस्पेक्टरों (SI) की…
Share to :

पंजाबी सिंगर प्रेम ढिल्लों पर गन कल्चर व नशा प्रमोट करने के आरोप, FIR दर्ज करने की मांग

चंडीगढ़ 22 जनवरी (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ पंजाबी संगीत जगत के चर्चित गायक…
Share to :

चंडीगढ़ हादसा लापरवाही बनी मौत की वजह, कोर्ट ने दिए ₹43.88 लाख मुआवजे के आदेश

दैनिक खबरनामा 16 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे…
Share to :

SBI एटीएम में हंगामा पैसे न निकलने पर युवक ने ASI को जड़ा थप्पड़, मानसिक स्थिति देखते हुए पुलिस ने नहीं दर्ज किया केस

चंडीगढ़ 11 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ के सेक्टर-23 स्थित…
Share to :