दैनिक ख़बरनामा 13 अप्रैल 2026 भारत सरकार के नॉर्थ ज़ोन कल्चरल सेंटर (पटियाला) द्वारा आयोजित “वैसाखी उत्सव-2026” के दूसरे दिन कलाग्राम में उत्साह और उल्लास का माहौल और भी बढ़ गया। दो दिवसीय इस भव्य आयोजन में पंजाब की समृद्ध लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत की शानदार झलक देखने को मिली।दूसरे दिन के कार्यक्रम में शमींदर शम्मी और देश राज लचखानी के ढाडी फोक ने मंच पर दमदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। पारंपरिक लोक वाद्यों की मधुर धुनों और मलवाई गिद्धा की मनमोहक प्रस्तुति ने कार्यक्रम में विशेष रंग भर दिया।
पंजाब के प्रसिद्ध लोक नृत्य—भांगड़ा, झूमर, जिंदुआ, लुड्डी और गतका—की ऊर्जावान प्रस्तुतियों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा बाजीगर कला, घूमर, फाग और भांड-मिरासी जैसी पारंपरिक विधाओं ने भी कार्यक्रम को विविधता और आकर्षण से भर दिया।कार्यक्रम का संचालन संजीव शाद ने प्रभावशाली ढंग से किया। इस मौके पर एनजेडसीसी के डायरेक्टर फुरकान खान ने कहा कि यह उत्सव न केवल वैसाखी की खुशियों का प्रतीक है, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी लोक संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

1 अप्रैल से चंडीगढ़ में बढ़ेंगी पानी, कूड़ा और किराये की दरें 5% से 10% तक महंगाई का असर

चंडीगढ़ 24 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ में नए वित्तीय वर्ष…

पंजाब में नगर निगम और नगर काउंसिल चुनाव का ऐलान, 26 मई को मतदान

दैनिक ख़बरनामा 12 मई 2026 चंडीगढ़ पंजाब में नगर निगम, नगर काउंसिल…

चंडीगढ़ ट्राइसिटी में रंगदारी रैकेट का खुलासा विदेश से ऑपरेट हो रहा नेटवर्क, क्लब-होटल निशाने पर

दैनिक खबरनामा 10 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ समेत ट्राइसिटी में रंगदारी का बड़ा…

चंडीगढ़ में शुरू हुआ ‘खेल का उपहार, नशे पर प्रहार’ अभियान, दो महीने तक युवाओं को खेलों से जोड़ा जाएगा

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 23 जुलाई:  नशे के खिलाफ माहौल बनाने और युवाओं…