पंजाब के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को मोहाली में मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना की औपचारिक शुरुआत की। इस योजना के तहत अब पंजाब के प्रत्येक परिवार को ₹10 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा।योजना की लॉन्चिंग के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा,“अब पंजाब में कोई भी व्यक्ति बीमारी के कारण इलाज के अभाव में नहीं मरेगा। सरकार हर नागरिक के इलाज की पूरी जिम्मेदारी उठाएगी।मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि इस स्वास्थ्य बीमा योजना में छोटे से छोटे इलाज से लेकर बड़े ऑपरेशन और गंभीर बीमारियों तक का पूरा खर्च सरकार वहन करेगी। इसमें सरकारी के साथ-साथ सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में भी इलाज की सुविधा मिलेगी।सरकार के अनुसार, इस योजना का लाभ प्रदेश के सभी परिवारों को मिलेगा, चाहे वे किसी भी वर्ग या आय सीमा से आते हों। इलाज के दौरान दवाइयों, जांच, ऑपरेशन, अस्पताल में भर्ती, आईसीयू और अन्य सभी जरूरी खर्चों को शामिल किया गया है।केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार का लक्ष्य है कि पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर और सुलभ बनाया जाए,ताकि हर व्यक्ति को समय पर और गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल सके।मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसे पंजाब के इतिहास की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना बताते हुए कहा कि इससे लाखों परिवारों को आर्थिक बोझ से राहत मिलेगी और स्वास्थ्य सुविधाओं में बड़ा सुधार आएगा।सरकार का दावा है कि इस योजना से पंजाब का कोई भी नागरिक इलाज के लिए पैसे की चिंता किए बिना बेहतर चिकित्सा सुविधा प्राप्त कर सकेगा। पंजाब 22 जनवरी ( दैनिक खबरनामा) पंजाब पंजाब के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को मोहाली में मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना की औपचारिक शुरुआत की। इस योजना के तहत अब पंजाब के प्रत्येक परिवार को ₹10 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा।योजना की लॉन्चिंग के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा,अब पंजाब में कोई भी व्यक्ति बीमारी के कारण इलाज के अभाव में नहीं मरेगा। सरकार हर नागरिक के इलाज की पूरी जिम्मेदारी उठाएगी।मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि इस स्वास्थ्य बीमा योजना में छोटे से छोटे इलाज से लेकर बड़े ऑपरेशन और गंभीर बीमारियों तक का पूरा खर्च सरकार वहन करेगी। इसमें सरकारी के साथ-साथ सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में भी इलाज की सुविधा मिलेगी।सरकार के अनुसार, इस योजना का लाभ प्रदेश के सभी परिवारों को मिलेगा, चाहे वे किसी भी वर्ग या आय सीमा से आते हों। इलाज के दौरान दवाइयों, जांच, ऑपरेशन, अस्पताल में भर्ती, आईसीयू और अन्य सभी जरूरी खर्चों को शामिल किया गया है।केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार का लक्ष्य है कि पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर और सुलभ बनाया जाए, ताकि हर व्यक्ति को समय पर और गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल सके।मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसे पंजाब के इतिहास की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना बताते हुए कहा कि इससे लाखों परिवारों को आर्थिक बोझ से राहत मिलेगी और स्वास्थ्य सुविधाओं में बड़ा सुधार आएगा।सरकार का दावा है कि इस योजना से पंजाब का कोई भी नागरिक इलाज के लिए पैसे की चिंता किए बिना बेहतर चिकित्सा सुविधा प्राप्त कर सकेगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

AAP अकेले लड़ेगी चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव, कांग्रेस से गठबंधन से किया इनकार

चंडीगढ़ 8 जनवरी (जगदीश कुमार) चंडीगढ़आम आदमी पार्टी (AAP) ने चंडीगढ़ नगर…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :