दैनिक खबरनामा 13 अप्रैल 2026 शिमला में कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) से गायनी ओपीडी को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में शिफ्ट करने के फैसले के खिलाफ महिलाओं ने सोमवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। केएनएच के बाहर बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि यह फैसला वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन तेज कर सड़कों पर उतरेंगी।अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के बैनर तले विभिन्न क्षेत्रों से आई सैकड़ों महिलाओं ने प्रदर्शन में भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने चिकित्सा अधीक्षक के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को ज्ञापन सौंपकर फैसले को तुरंत वापस लेने की मांग की।महिलाओं का कहना है कि केएनएच प्रदेश का 102 साल पुराना एकमात्र मातृ एवं शिशु अस्पताल है, जहां एक ही छत के नीचे सभी जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। ओपीडी को आईजीएमसी में शिफ्ट करने से महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर इलाज मिलना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार मनमानी कर रही है और महिला मरीजों की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है।प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने बताया कि आईजीएमसी में पहले से ही भारी भीड़ रहती है और वहां पर्याप्त सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हैं। कुछ महिलाओं ने यह भी कहा कि ओपीडी को पार्किंग क्षेत्र में चलाने की बात की जा रही है, जो पूरी तरह अनुचित है।समिति की राज्य अध्यक्ष रंजना जरेट और सचिव फालमा चौहान ने कहा कि सरकार महिलाओं की स्वास्थ्य सुविधाएं छीन रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मामले की गंभीरता को समझने और जल्द फैसला वापस लेने की अपील की।महिलाओं ने स्पष्ट कहा कि यह फैसला पूरी तरह गलत है और इससे महिला मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

केंद्र से हिमाचल को बड़ी राहत की मांग, रेल व अन्य मेगा परियोजनाओं का पूरा खर्च वहन करे केंद्र राजेश धर्माणी

हिमाचल प्रदेश 14जनवरी (दैनिक खबरनामा) हिमाचल प्रदेश हाल ही में दिल्ली में…
Share to :

एचआरटीसी कर्मचारियों के पहचान पत्र होंगे अपग्रेड, व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

हिमाचल प्रदेश 14 जनवरी (दैनिक खबरनामा) हिमाचल उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने…
Share to :

इसी सप्ताह शिमला पहुंचेगा सतलुज का पानी, बिजली समस्या दूर 12 एमएलडी जलापूर्ति होगी शुरू

हिमाचल प्रदेश 14 जनवरी( दैनिक खबरनामा ) हिमाचल शिमला को सतलुज नदी…
Share to :

हिमाचल-पंजाब सीमा विवाद ने पकड़ा तूल, निहंग संगठनों ने लगाया ‘खालसा टैक्स नाका’

दैनिक खबरनामा। बिलासपुर 3 जून : हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों…
Share to :