दैनिक खबरनामा। बड़सर, 24 जून : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के बड़सर उपमंडल के करेर गांव की बेटी आंचल शर्मा ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल कर प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। आंचल ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) द्वारा आयोजित एमएससी न्यूक्लियर मेडिसिन टेक्नोलॉजी प्रवेश परीक्षा-2026 में पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
परीक्षा परिणाम के अनुसार आंचल शर्मा ने 100 प्रतिशत अंक हासिल करते हुए ऑल इंडिया रैंक-1 प्राप्त की। उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र और प्रदेश के लिए गर्व का विषय बन गई है।
एमएससी न्यूक्लियर मेडिसिन टेक्नोलॉजी चिकित्सा विज्ञान का एक अत्याधुनिक और महत्वपूर्ण क्षेत्र माना जाता है, जिसमें प्रवेश के लिए देशभर के मेधावी विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा करते हैं। ऐसे प्रतिष्ठित पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल करना आंचल की असाधारण प्रतिभा, समर्पण और कठिन परिश्रम को दर्शाता है।
आंचल की इस ऐतिहासिक सफलता पर क्षेत्रवासियों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है और यह साबित करती है कि लगन और मेहनत के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता