दैनिक ख़बरनामा 14 अप्रैल 2026 मोहाली जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम “युद्ध नशों के विरुद्ध” के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस कप्तान (SSP) के निर्देशों के अनुसार और पुलिस अधिकारियों की निगरानी में थाना बलौंगी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार, एएसआई चरणजीत सिंह द्वारा 12 अप्रैल 2026 को एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज किया गया। इस दौरान पुलिस ने सरबजीत सिंह उर्फ गोल्डी, निवासी जुझार नगर, थाना बलौंगी, जिला मोहाली को काबू किया।तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 10.40 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है और पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान और भी अहम खुलासे हो सकते हैं।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
You May Also Like
इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर
दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
- Editorial Team
- June 6, 2026