दैनिक खबरनामा 14 अप्रैल 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की महिलाओं के नाम एक खुला पत्र लिखकर महिला आरक्षण को जल्द लागू करने की जरूरत पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि यदि 2029 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव महिला आरक्षण के साथ होते हैं, तो भारतीय लोकतंत्र और अधिक मजबूत और जीवंत बनेगा।अपने पत्र में पीएम ने लिखा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, इसलिए संसद और विधानसभाओं में उनकी भागीदारी बढ़ाना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि देश की बेटियां अब अपने हक के लिए ज्यादा इंतजार नहीं कर सकतीं और इस दिशा में देरी करना उनके साथ अन्याय होगा।केंद्र सरकार ने 16 अप्रैल से संसद की तीन दिनों की विशेष बैठक बुलाई है, जिसमें ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ में आवश्यक संशोधन किए जाएंगे। पीएम मोदी ने उम्मीद जताई कि इस सत्र के जरिए महिला आरक्षण को 2029 के चुनावों से लागू करने का रास्ता साफ होगा।गौरतलब है कि सितंबर 2023 में संसद ने महिला आरक्षण कानून पारित किया था, जिसमें एक-तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित करने का प्रावधान है। हालांकि, पहले यह व्यवस्था 2034 से पहले लागू नहीं हो सकती थी, क्योंकि इसे जनगणना और परिसीमन से जोड़ा गया था। अब सरकार इसमें बदलाव कर इसे जल्द लागू करने की तैयारी कर रही है।प्रस्तावित बदलावों के बाद लोकसभा की कुल सीटें बढ़कर 816 हो सकती हैं, जिनमें 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। पीएम मोदी ने इस ऐतिहासिक कदम के लिए महिलाओं से आशीर्वाद मांगा और उनसे अपील की कि वे अपने सांसदों को पत्र लिखकर इस सत्र में भाग लेने के लिए प्रेरित करें।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2026: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर आवेदन 4 जून से, सैलरी 40 हजार से अधिक

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 3 जून : सरकारी नौकरी की तैयारी कर…
Share to :

मालवीय नगर अग्निकांड: रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत; 37 लोगों को बचाया गया

दैनिक खबरनामा ब्यूरो. नई दिल्ली, 3 जून 2026: राजधानी दिल्ली के मालवीय…
Share to :

अहमदाबाद में अवैध घुसपैठ पर बड़ी कार्रवाई, 131 बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में; जांच जारी

दैनिक खबरनामा। अहमदाबाद, 3 जून : गुजरात के अहमदाबाद में अवैध घुसपैठ…
Share to :

CBSE की ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली पर बढ़ा विवाद, केंद्र सरकार ने चेयरमैन और सचिव का किया तबादला, जांच समिति गठित

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 2 जून :  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)…
Share to :