दैनिक खबरनामा 16 अप्रैल 2026 नई दिल्ली संसद का तीन दिवसीय विशेष सत्र आज से शुरू हो गया है, जिसमें महिला आरक्षण और परिसीमन जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा केंद्र में रहेगी। लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर करीब 18 घंटे की लंबी बहस तय की गई है। इस विधेयक के पास होने पर लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का रास्ता साफ हो जाएगा।सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे नारी सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी आज दोपहर करीब 3 बजे सदन को संबोधित कर सकते हैं।वहीं, सरकार की ओर से चर्चा की शुरुआत कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल करेंगे। भाजपा की तरफ से इस बहस में बांसुरी स्वराज, रक्षा खडसे, अपराजिता सारंगी, कंगना रनौत और धर्मशिला गुप्ता समेत कई सांसद हिस्सा लेंगे।दूसरी ओर, तमिलनाडु में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने विधेयक की प्रति जलाकर विरोध दर्ज कराया है, जिससे इस मुद्दे पर राजनीतिक माहौल गरमा गया है।इस विशेष सत्र में महिला आरक्षण के साथ-साथ परिसीमन से जुड़े प्रस्तावों पर भी चर्चा होगी, जो भविष्य में देश की चुनावी और राजनीतिक संरचना पर बड़ा असर डाल सकते हैं। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच इस मुद्दे पर तीखी बहस होने के आसार हैं।
You May Also Like
बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2026: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर आवेदन 4 जून से, सैलरी 40 हजार से अधिक
- Editorial Team
- June 3, 2026
मालवीय नगर अग्निकांड: रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत; 37 लोगों को बचाया गया
- Editorial Team
- June 3, 2026
अहमदाबाद में अवैध घुसपैठ पर बड़ी कार्रवाई, 131 बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में; जांच जारी
- Editorial Team
- June 3, 2026
CBSE की ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली पर बढ़ा विवाद, केंद्र सरकार ने चेयरमैन और सचिव का किया तबादला, जांच समिति गठित
- Editorial Team
- June 2, 2026