दैनिक खबरनामा | 17 अप्रैल 2026 | साहिबजादा अजीत सिंह नगर मोहाली क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक कुलवंत सिंह ने विभिन्न गांवों के सरपंचों को करीब 37 लाख रुपये की ग्रांट वितरित की। यह राशि गांवों में बुनियादी ढांचे के विकास और जरूरतमंद परिवारों के मकानों के निर्माण के लिए दी गई है।
विधायक ने तड़ौली, भागो माजरा, रायपुर, बहलोलपुर, बड़ माजरा कॉलोनी, मौजपुर और मनाणा सहित कई गांवों में विकास कार्यों के लिए चेक सौंपे। इसके अलावा मनाणा गांव में स्कूल के कमरे के निर्माण के लिए 8 लाख रुपये, कैलो गांव में धर्मशाला के लिए 5 लाख रुपये और झामपुर में बारिश के पानी की निकासी के लिए 6 लाख रुपये की राशि भी जारी की गई।उन्होंने बताया कि कुल 18 लाख रुपये की सहायता नौ जरूरतमंद परिवारों को उनके मकानों के निर्माण के लिए दी गई है। विधायक ने भरोसा दिलाया कि मोहाली हलके के विकास के लिए फंड की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और क्षेत्र में बड़े स्तर पर खेल स्टेडियम बनाए जा रहे हैं, ताकि युवाओं को नशे से दूर कर खेलों की ओर प्रेरित किया जा सके।
कुलवंत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार जनहित के फैसले ले रही है और चुनावी वादों को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत लोगों को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है, जबकि शिक्षा क्रांति के चलते सरकारी स्कूलों में बड़े सुधार हुए हैं।उन्होंने यह भी कहा कि राज्यभर में खोले गए मोहल्ला क्लीनिकों में बड़ी संख्या में लोग रोजाना इलाज करवा रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं आम लोगों तक आसानी से पहुंच रही हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :

कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग

पीएयू में चन्नी का स्वागत, विश्वविद्यालय के लिए 1000 करोड़ रुपये की…
Share to :