दैनिक ख़बरनामा मोहाली, 17 अप्रैल 2026 अपनी मांगों के समाधान के बाद किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया। यह प्रतिनिधिमंडल सेक्टर-79 स्थित विधायक कार्यालय पहुंचा, जहां किसानों ने उनकी पहल और सहयोग की सराहना की।गौरतलब है कि किसान अपनी मांगों को लेकर पिछले दिनों गमाडा (GMADA) कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे थे। इस दौरान विधायक कुलवंत सिंह ने किसानों की समस्याओं को उच्च स्तर तक पहुंचाकर उनका समाधान करवाने का भरोसा दिया था। उन्होंने मौके पर पहुंचकर किसानों को जूस पिलाया और शांतिपूर्ण ढंग से धरना समाप्त करवाने में अहम भूमिका निभाई।किसान नेताओं ने कहा कि पिछली सरकारों ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया, जबकि मौजूदा सरकार ने प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान किया है। उन्होंने विधायक कुलवंत सिंह का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी राजनीति से ऊपर उठकर किसानों के हित में काम किया है।इस अवसर पर विभिन्न किसान संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।पत्रकारों से बातचीत में विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी सरकार जनता से किए हर वादे को पूरा कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा मोहल्ला क्लीनिक और 10 लाख रुपये तक की मुफ्त स्वास्थ्य बीमा योजना लागू की गई है, जिससे लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा मिल रही है।उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा क्षेत्र में बड़े सुधार किए गए हैं और सरकारी स्कूलों में सुविधाएं बढ़ाई गई हैं। साथ ही युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है और सड़कों के निर्माण व मरम्मत का काम भी तेजी से चल रहा है।विधायक ने दोहराया कि सरकार का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान और राज्य का समग्र विकास सुनिश्चित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

अमृतसर में युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, CCTV में कैद दर्दनाक घटना

दैनिक खबरनामा 16 अप्रैल 2026 पंजाब के अमृतसर में शिवाला फाटक इलाके…

दुष्यंत चौटाला की याचिका पर हाई कोर्ट सख्त, हिसार एसपी को व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल करने का आदेश

दैनिक खबरनामा 24 अप्रैल 2026 पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट ने हरियाणा…

पंजाब में प्रकृति संरक्षण की बड़ी पहल, 760.30 करोड़ की जैव विविधता परियोजना से बढ़ेगा हरित क्षेत्र, बचेगा भूजल

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 11 अगस्त 2026.पंजाब में प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण,…

पंजाब में लुधियाना, न्यू चंडीगढ़ और अमृतसर में बनेंगे तीन विश्व स्तरीय प्रदर्शनी केंद्र मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब 15 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…