दैनिक ख़बरनामा मोहाली, 17 अप्रैल 2026 अपनी मांगों के समाधान के बाद किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया। यह प्रतिनिधिमंडल सेक्टर-79 स्थित विधायक कार्यालय पहुंचा, जहां किसानों ने उनकी पहल और सहयोग की सराहना की।गौरतलब है कि किसान अपनी मांगों को लेकर पिछले दिनों गमाडा (GMADA) कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे थे। इस दौरान विधायक कुलवंत सिंह ने किसानों की समस्याओं को उच्च स्तर तक पहुंचाकर उनका समाधान करवाने का भरोसा दिया था। उन्होंने मौके पर पहुंचकर किसानों को जूस पिलाया और शांतिपूर्ण ढंग से धरना समाप्त करवाने में अहम भूमिका निभाई।किसान नेताओं ने कहा कि पिछली सरकारों ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया, जबकि मौजूदा सरकार ने प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान किया है। उन्होंने विधायक कुलवंत सिंह का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी राजनीति से ऊपर उठकर किसानों के हित में काम किया है।इस अवसर पर विभिन्न किसान संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।पत्रकारों से बातचीत में विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी सरकार जनता से किए हर वादे को पूरा कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा मोहल्ला क्लीनिक और 10 लाख रुपये तक की मुफ्त स्वास्थ्य बीमा योजना लागू की गई है, जिससे लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा मिल रही है।उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा क्षेत्र में बड़े सुधार किए गए हैं और सरकारी स्कूलों में सुविधाएं बढ़ाई गई हैं। साथ ही युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है और सड़कों के निर्माण व मरम्मत का काम भी तेजी से चल रहा है।विधायक ने दोहराया कि सरकार का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान और राज्य का समग्र विकास सुनिश्चित करना है।
You May Also Like
इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर
दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
- Editorial Team
- June 6, 2026
अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस
- Editorial Team
- June 3, 2026
फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है
- Editorial Team
- June 16, 2026
कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग
- Editorial Team
- June 1, 2026