दैनिक खबरनामा गुरुग्राम, 17 अप्रैल हरियाणा के गुरुग्राम में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक निजी कंपनी में कार्यरत मैनेजर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सेक्टर-76 स्थित पिरामिड सोसाइटी की है, जहां युवक का शव उसके फ्लैट में लटका हुआ मिला।मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी 33 वर्षीय ऋषभ दीक्षित के रूप में हुई है, जो अमेरिकन एक्सप्रेस कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत था। वह गुरुग्राम में किराए के फ्लैट में अकेले रह रहा था। बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले उसकी पत्नी से फोन पर बहस हुई थी, जिसके बाद उसने कॉल उठाना बंद कर दिया।पत्नी, जो मुंबई में नौकरी करती है, जब गुरुग्राम स्थित फ्लैट पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। मेंटेनेंस स्टाफ की मदद से दरवाजा तोड़ा गया, जहां ऋषभ का शव फंदे से लटका मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।जांच में सामने आया है कि चार महीने पहले ही ऋषभ ने इंटरकास्ट लव मैरिज की थी। वह अपनी पत्नी से मुंबई की नौकरी छोड़कर गुरुग्राम आने का दबाव बना रहा था, जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था।इसके अलावा, घटना से एक दिन पहले ही उसकी नानी का निधन हुआ था, जिससे वह मानसिक रूप से भी परेशान बताया जा रहा है। हालांकि, मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।खेड़की दौला थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच जारी है। परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं।
यदि आप या आपका कोई परिचित मानसिक तनाव से गुजर रहा है, तो कृपया तुरंत किसी विशेषज्ञ या हेल्पलाइन से संपर्क करें। मदद मांगना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंचकूला में दिल दहला देने वाली वारदात क्रेच से पिता बनकर मासूम को ले गया युवक, हत्या कर नाले में फेंका शव

हरियाणा 25 जनवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के पंचकूला में सेक्टर-12ए…

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 21 IAS और 42 HCS अधिकारियों के तबादले, कई को मिली अहम जिम्मेदारियां

दैनिक खबरनामा 26 मार्च 2026 हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत…

27 अप्रैल को हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र, विपक्ष का हमला तेज

दैनिक खबरनामा 23 अप्रैल 2026 हरियाणा सरकार ने 27 अप्रैल को विधानसभा…

इंद्री में अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन का बुलडोजर एक दिन में 5 कॉलोनियां ध्वस्त, DTP की ताबड़तोड़ कार्रवाई

हरियाणा इंद्री 9 जनवरी (दैनिक खबरनामा) करनाल जिले के इंद्री क्षेत्र में…