दैनिक खबरनामा गुरुग्राम, 17 अप्रैल हरियाणा के गुरुग्राम में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक निजी कंपनी में कार्यरत मैनेजर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सेक्टर-76 स्थित पिरामिड सोसाइटी की है, जहां युवक का शव उसके फ्लैट में लटका हुआ मिला।मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी 33 वर्षीय ऋषभ दीक्षित के रूप में हुई है, जो अमेरिकन एक्सप्रेस कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत था। वह गुरुग्राम में किराए के फ्लैट में अकेले रह रहा था। बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले उसकी पत्नी से फोन पर बहस हुई थी, जिसके बाद उसने कॉल उठाना बंद कर दिया।पत्नी, जो मुंबई में नौकरी करती है, जब गुरुग्राम स्थित फ्लैट पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। मेंटेनेंस स्टाफ की मदद से दरवाजा तोड़ा गया, जहां ऋषभ का शव फंदे से लटका मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।जांच में सामने आया है कि चार महीने पहले ही ऋषभ ने इंटरकास्ट लव मैरिज की थी। वह अपनी पत्नी से मुंबई की नौकरी छोड़कर गुरुग्राम आने का दबाव बना रहा था, जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था।इसके अलावा, घटना से एक दिन पहले ही उसकी नानी का निधन हुआ था, जिससे वह मानसिक रूप से भी परेशान बताया जा रहा है। हालांकि, मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।खेड़की दौला थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच जारी है। परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं।
यदि आप या आपका कोई परिचित मानसिक तनाव से गुजर रहा है, तो कृपया तुरंत किसी विशेषज्ञ या हेल्पलाइन से संपर्क करें। मदद मांगना जरूरी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

कालका सब्जी मंडी के गेट पर जलभराव वाला गड्ढा बना खतरा, हादसे की आशंका बढ़ी

हरियाणा 5 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के कालका सब्जी मंडी…
Share to :

उत्तर रेलवे विशेष सेवा पुरस्कार 2025 अंबाला मंडल ने मारी बाज़ी, चार प्रतिष्ठित शील्ड किए अपने नाम

अंबाला 11 जनवरी (दैनिकखबरनामा)अंबाला उत्तर रेलवे ने वर्ष 2025 के लिए विशेष…
Share to :

कुरुक्षेत्र में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, जर्मनी से डिपोर्ट युवक घायल

दैनिक खबरनामा | 15 जून, 2026 कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र के गांव मुर्तजापुर…
Share to :

जेवर एयरपोर्ट फ्लाईओवर निर्माण में बड़ा हादसा: फरीदाबाद में क्रेन पलटी, एक मजदूर की मौत; कई के दबे होने की आशंका

दैनिक खबरनामा। फरीदाबाद, 4 जून 2026: हरियाणा के फरीदाबाद जिले में पनहेड़ा…
Share to :