दैनिक खबरनामा 17 अप्रैल 2026 मोहाली शहर के फेज-6 स्थित मैंगो गार्डन में उस समय हड़कंप मच गया जब दो महिलाएं नशे की हालत में बेसुध पड़ी मिलीं। महिलाओं की स्थिति इतनी गंभीर थी कि वे बोलने की हालत में भी नहीं थीं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय लोगों और पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को संभालने का प्रयास किया। पुलिस ने उनके चेहरे पर पानी के छींटे मारे और बाद में जूस पिलाया, जिसके बाद उन्हें होश आया। घटना वीरवार की बताई जा रही है, जबकि इसका वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों महिलाएं नेपाल की रहने वाली हैं और मोहाली के बलौंगी इलाके में रहकर घरों में काम करती हैं। उनकी उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच बताई गई है।फेज-6 पुलिस चौकी के इंचार्ज नवदीप सिंह के अनुसार, दोनों महिलाओं को मौके से चौकी लाया गया, जहां उन्होंने लिखित में माफी मांगी। महिलाओं ने बताया कि उन्होंने अधिक शराब पी ली थी, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। लिखित बयान लेने के बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया।यह घटना सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ते नशे के मामलों और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

कड़ाके की ठंड में बेघरों के लिए राहत मोहाली नगर निगम ने फेज-6 में रैन बसेरा किया शुरू

मोहाली 11 जनवरी (जगदीश कुमार) मोहाली भीषण ठंड के बीच मोहाली शहर…
Share to :