दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 12 अक्टूबर 2026. पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सितंबर महीने में रिश्वतखोरी के 6 अलग-अलग मामलों में 6 सरकारी कर्मचारियों और 2 निजी व्यक्तियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि राज्य में सरकारी कर्मचारियों और अन्य लोगों के बीच भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए ब्यूरो लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी अभियान के तहत सितंबर में विभिन्न सक्षम अदालतों में विजिलेंस के 23 मामलों में चालान पेश किए गए। इसके अलावा, भ्रष्टाचार से जुड़े एक मामले की गहन जांच के लिए विजिलेंस जांच भी दर्ज की गई।

प्रवक्ता के अनुसार, इस दौरान 8 आरोपियों के खिलाफ 4 आपराधिक मामले दर्ज किए गए, जिनमें 7 सरकारी कर्मचारी शामिल हैं। वहीं, एक सरकारी कर्मचारी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला भी दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि ब्यूरो की ओर से दर्ज और पैरवी किए गए रिश्वतखोरी के 4 मामलों में विभिन्न अदालतों ने फैसला सुनाया। इन मामलों में 6 आरोपियों को दोषी ठहराते हुए 2 से 5 साल तक की कैद और 5,000 से 25,000 रुपये तक के जुर्माने की सजा सुनाई गई।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

PSEB डेटशीट जारी: 8वीं की परीक्षा 17 फरवरी से, 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं मार्च में शुरू

चंडीगढ़ 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने शैक्षणिक सत्र…
Share to :

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :